Akot News: भारसाकले की दावेदारी पर टिकी सबकी निगाहें, बीते दो टर्म में भाजपा का ही वर्चस्व रहा

भारसाकले की दावेदारी पर टिकी सबकी निगाहें, बीते दो टर्म में भाजपा का ही वर्चस्व रहा
  • मुकाबले में कांग्रेस या शिवसेना उम्मीदवार को लेकर भी अटकलें जारी
  • सीट पर कांग्रेस अपना प्रत्याशी उतारेगी
  • इसे लेकर अटकलें जारी

Akot News : अकोट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में बीते दो टर्म में भाजपा का ही वर्चस्व रहा है। क्या तीसरी बार भी प्रकाश भारसाकले ही उम्मीदवार होंगे, इसको लेकर भी चर्चा गर्म है। अकोट निर्वाचन क्षेत्र पर महाविकास आघाड़ी ने दावा किया तो इस सीट पर कांग्रेस अपना प्रत्याशी उतारेगी या शिवसेना इसे लेकर अटकलें जारी हैं। भाजपा की ओर से फिलहाल वर्तमान विधायक प्रकाश भारसाकले, पूर्व गृह राज्य मंत्री डा. रणजीत पाटिल, विशाल गणगणे, कैप्टन सुनील डोबाले, प्रा. राजेंद्र पुंडकर, डा. अरविंद लांडे के नामों की चर्चा है। विशाल गणगणे ने भाजपा पश्चिम विदर्भ सम्पर्क प्रमुख ओबीसी मोर्चा के पद से इस्तीफा दिया है; लेकिन वे भाजपा की ओर से ही चुनाव मैदान में उतरने के लिए इच्छुक हैं। वंचित बहुजन आघाड़ी की ओर से सुभाष रौंदले, दीपक बोडखे, एड. संतोष रहाटे, विनोद अस्वार, कांतिराम गहले के नाम चर्चा में है।

कांग्रेस की ओर से एड. महेश गणगणे, प्रशांत पाचडे, संजय बोडखे, शिवसेना उध्दव बालासाहब ठाकरे की ओर से पूर्व विधायक संजय गावंडे, उप जिला प्रमुख दिलीप बोचे, शिवा मोहोड, रामप्रभु तराले के नाम चर्चा में हैं। राकांपा की ओर से विधायक अमोल मिटकरी जोर आजमाइश में जुट गए हैं। वहीं शिंदे सेना के नेता गोपीकिशन बाजोरिया भी टिकट के लिए प्रयास कर रहे हैं। चुनाव से पहले प्रदेश में तीसरा गठबंधन बन गया है और इसमें स्वराज पार्टी, प्रहार जन शक्ति पार्टी, किसान संगठन समेत कई दल और संगठन शामिल हैं। इसलिए किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित बहाले के नाम की चर्चा भी अकोट के लिए हो रही है।

Created On :   25 Oct 2024 12:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story