- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा-सतना के बीच सूत्र सेवा की तीन...
रीवा-सतना के बीच सूत्र सेवा की तीन एसी बसें और चलेंगी।

By - Bhaskar Hindi |18 April 2022 12:22 PM IST
नगर निगम रीवा-सतना के बीच सूत्र सेवा की तीन एसी बसें और चलेंगी।
डिजिटल डेस्क, रीवा। नगर निगम की सूत्र सेवा के तहत रीवा-सतना के बीच तीन और बसें जल्द ही चलेंगी। अभी रीवा-सतना के बीच तीन वातानुकूलित बसों का संचालन हो रहा है। तीन बसें और उपलब्ध हो गई हैं, जिनके परमिट आदि की प्रक्रिया की जा रही है। गौरतलब है, कि सूत्र सेवा के तहत रीवा-सतना के बीच 6 बसों का संचालन किया जाना था। जिसमें से अभी तक तीन बसों का ही संचालन हो रहा था। रीवा-जबलपुर और रीवा-छतरपुर के बीच भी एक-एक सूत्र सेवा बसें चल रही हैं। रीवा-जबलपुर के लिए अभी तीन बसों का संचालन और होना है। इसी तरह रीवा-छतरपुर के बीच भी एक बस और चलाई जानी है। वहीं सिटी बस के रूप में सूत्र सेवा की 11 बसें चल रही हैं।
Created On :   18 April 2022 5:51 PM IST
Next Story