कलेक्टर-एसपी और न्यायाधीशों के बंगले के सामने चोरों ने दिखाई हिम्मत

The thieves showed courage in front of the bungalow of the Collector-SP and the judges
कलेक्टर-एसपी और न्यायाधीशों के बंगले के सामने चोरों ने दिखाई हिम्मत
काट ले गए जाली कलेक्टर-एसपी और न्यायाधीशों के बंगले के सामने चोरों ने दिखाई हिम्मत

डिजिटल डेस्क, रीवा। चोरों की हिम्मत तो जरा देखिए, कलेक्टर-एसपी और न्यायाधीशों के बंगलो के सामने से ही पौधों की सुरक्षा के लिए लगाई गई जालियों को काट ले गए। सिविल लाइंस कॉलोनी में लगातार तीन दिन से हो रही इस तरह की चोरियों की शिकायत थाने में की गई है। मोहम्मद रऊफ खान ने सोमवार को सिविल लाइंस थाना में जो शिकायत दर्ज कराई है, उसके मुताबिक सिविल लाइंस में पौधारोपण का कार्य किया गया है। पौधों की सुरक्षा के लिए नगर निगम द्वारा जाली लगाई गई है।

कहां से कितनी जालियां चोरी-

शिकायत में बताया गया है, कि यहां 28 अप्रैल की रात से अब तक छह जालियां चोरी हुई हैं। कलेक्टर बंगला के सामने से एक जाली, डीजे बंगला के सामने से एक जाली, एडीजे और एसपी बंगला के सामने से दो-दो जालियां चोरी हुई है।

नष्ट हो जाएंगे पौधे-

जालियों के चोरी जाने से पौधों की सुरक्षा में कठिनाई जा रही है। जालियां न होने से यहां मवेशी प्रवेश कर पौधों को नुकसान पहुंचाएंगे। इसके अलावा अन्य लोग भी इसे नुकसान पहुंचा सकते हैं।
 

Created On :   2 May 2022 12:44 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story