- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अकोट
- /
- नंदीपेठ मार्ग की बदहाली का मुद्दा...
नंदीपेठ मार्ग की बदहाली का मुद्दा फिर गूंजा, घायल बच्चे के साथ नागरिकों की पालिका पर दस्तक

डिजिटल डेस्क, अकोट। शहर के नंदीपेठ स्थित मार्ग की बदहाली की समस्या का मुद्दा फिर एक बार गूंज उठा है। इस मार्ग पर घायल हुए बालक को एम्बुलन्स में डालकर लोगों ने नगर पालिका में धड़क दी और प्रशासन को घेर लिया। अचानक लोगों की आक्रमता को देख प्रशासन में हडकंप मच गया।अकोट शहर के नंदी पेठ में महात्मा फुले चौक से नंदी पेठ मार्ग पर गड्ढों के कारण रोज दुर्घटनाएं हो रही है।शुक्रवार को इसी मार्ग पर गड्ढों के कारण स्वराज राजेश उपासे यह घायल हो गया। जिससे इस परिसर के लोग आक्रमक हो गए। उन्होंने घायल बच्चे को लेकर नगर पालिका में धड़क दी और मुख्याधिकारी के चेम्बर में बैठा आंदोलन किया। इस मार्ग के निर्माण कार्य को लेकर नागरिकों ने शिकायतें की। इस मार्ग का अतिक्रमण, बदहाली और निर्माण कार्य में हो रही देरी, संबंधित अधिकारियों की अनदेखी इन सभी मुद्दों पर नागरिकों ने प्रशासन को घेर लिया। लोगों की आक्रमकता देख पुलिस को भी तैनात किया गया। नागरिकों ने इस मार्ग की समस्या को तुरंत सुलझाने की मांग की और आंदोलन की चेतावनी भी दी।
Created On :   4 Sept 2022 4:17 PM IST