- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अकोट
- /
- राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल...
राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रशिक्षकों का हुआ सम्मान

डिजिटल डेस्क, अकोट. स्थानीय गजानन नगर स्थित फ्रीडम स्कूल ‹मेजर ध्यानचंद› जयंती मनाई गई। वहीं राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रशिक्षकों को सम्मान किया गया। सबसे पहले ‹मेजर ध्यानचंद› की प्रतिमा का पूजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फ्रीडम बहुउद्देशीय संस्था के अध्यक्ष मनोज झाडे , फ्रीडम इंग्लिश स्कूल की प्रधानाध्यापिका कु. अरुणा टाले ,स्कूल की पर्यवेक्षिका शारदा चांदुरकर, क्रीडा शिक्षक दिपक ससाने आदि की प्रमुख उपस्थिति थी। हालही में मलेशिया में हुए आशियाई सॉफ्टबॉल बेसबॉल प्रतियोगिता में शामिल प्रशिक्षक मुकुल माधवराव देशपांडे का सम्मान किया गया। अध्यक्ष व प्रमुख अतिथियों ने मेजर ध्यानचंद के जीवन कार्याविषय पर छात्रों को जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन योगेश इंगोले, प्रास्ताविक अरुणा टाले और आभार प्रदर्शन निखिल अनोकार ने किया। कार्यक्रम की सफलता के लिए फ्रीडम संस्था के सभी शिक्षक, कर्मचारी उपस्थित थे।
Created On :   31 Aug 2022 5:14 PM IST