- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- महिला सरपंच के घर से अब तक 19 करोड़...
महिला सरपंच के घर से अब तक 19 करोड़ की सम्पत्ति मिली

डिजिटल डेस्क रीवा । लोकायुक्त पुलिस को महिला सरपंच सुधा सिंह के यहां से अब तक 19 करोड़ की सम्पत्ति मिली है। मंगलवार की सुबह बैजनाथ सरंपच के दोनों आवास सहित क्रेशर प्लांट में छापा मार सम्पत्ति की जानकारी जुटाने का काम शुरू हुआ था, जो देर रात तक चलता रहा। जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त टीम के हाथ 75 जमीनों के दस्तावेज लगे हैं। इनकी कीमत स्टांप शुल्क के अनुसार करीब 8 करोड़ रुपए है। मंगलवार शाम तक इसके पहले 12 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ था।
लोकायुक्त एसपी राजेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि राजेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत बैजनाथ की महिला सरपंच आरोपी सुधा सिंह पति जिवेन्द्र सिंह के खिलाफ 1988 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 ख के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। छापामार कार्रवाई 40 सदस्यीय दल ने की है। शहर के शारदापुरम कॉलोनी स्थित आवास में डीएसपी डीएस मरावी के नेतृत्व में सुबह 4 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक कार्रवाई की गई थी। जबकि बैजनाथ गांव में डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में निरीक्षक परमेन्द्र सिंह परिहार की टीम ने कार्रवाई की। जहां शाम 6 बजे तक 36 भूखंडों की 12 रजिस्ट्रियों की कीमत 80 लाख थी। लेकिन आधी रात अन्य भूमियों की काउंटिग कराने पर स्टांप शुल्क के आधार पर कुल 8 करोड़ रुपए की रजिस्ट्री निकली है। ऐसे में अब तक करीब 19.20 करोड़ रुपए की संपत्ति सामने आ चुकी है।
यह सम्पत्ति आई सामने
. बैजनाथ गांव में आलीशान बंगला- 2 करोड़
. शहर में शारदापुरम कालोनी स्थित आवास- 1.50 करोड़
. दो क्रेशर सहित 30 वाहन- 7 करोड़
. सोने- चांदी के आभूषण- 20 लाख
. जीवन बीमा पालिसी और बैंक में जमा- 12.50 लाख
. घर में नकद मिली राशि- 3.50 लाख
. साज सज्जा का सामान- लगभग 20 लाख
. 75 भूखंडों की कीमत- 8 करोड़
Created On :   1 Sept 2021 2:14 PM IST