- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अकोट
- /
- भव्य शोभायात्रा का देखते ही बन रहा...
भव्य शोभायात्रा का देखते ही बन रहा था नजारा, महिलाओं ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा

डिजिटल डेस्क, अको। श्री महाराजाधिराज श्री अग्रसेनजी की भव्य शोभायात्रा आज सोमवार 26 सितंबर को अकोट शहर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। इस शोभायात्रा में समाज बंधुओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस शोभायात्रा से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। अकोट शहर के अग्रसेन भवन से सुबह 9 बजे श्री अग्रसेनजी की शोभायात्रा आरम्भ हुई। वहां से अकोला रोड़, शिवाजी चौक, सोनू चौक, जवाहर रोड़, जयस्तंभ चौक, शौकतअली चौक, गोलबाजार, बड़ा अलावा, केशवराज वेटाल, यात्रा चौक एवं नरसिंग रोड़ से होते हुए शोभायात्रा अग्रसेन भवन पहुंच गई। वहां शोभायात्र का समापन हुआ। इस शोभायात्रा का अकोला रोड़ पर माहेश्वरी सेवा मंडल, माहेश्वरी महिला मंडल, एवं युवक मंडल ने बड़े धूमधाम से स्वागत किया।
शोभायात्रा का सोनू चौक, जयस्तंभ चौक, शौकतअली चौक में भी स्वागत किया गया। शोभायात्रा में अग्रवाल समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सचिव विनोद अग्रवाल, उपाध्यक्ष शशीकांत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रामबिलास अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, चंद्रकांत अग्रवाल, नंदलाल अग्रवाल, विष्णू प्रसाद सिंघानिया, मुकुंद पलसानिया, सोनू गुप्ता, रमण अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, सदगुरू श्रावगी, सुभाष अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, पवन गुप्ता, सोनू अग्रवाल, एड.अविनाश अग्रवाल, विशाल गुप्ता आदि समेत अग्रवाल समिति ट्रस्ट, युवक मंडल व महिला मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे। इस शोभायात्रा में अग्रवाल महिला मंडल की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थी।
Created On :   27 Sept 2022 6:07 PM IST