- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मालेगांव
- /
- खुदपर गोली चला पुलिस उपनिरीक्षक ने...
खुदपर गोली चला पुलिस उपनिरीक्षक ने कर ली आत्महत्या

डिजिटल डेस्क, मालेगाव। पुलिस उपाधीक्षक रत्नाकर नवले के रिडर पुलिस उपनिरीक्षक अजहर शेख ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुदपर गोली दागकर आत्महत्या करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना शनिवार की दोपहर को साढ़े चार बजे के आसपास नियंत्रण कक्ष के महिला समुपदेशन केंद्र के सामने हुई। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नही हुआ है। खास बात है कि, जब घटना हुई उस दौरान नियंत्रण कक्ष के सुसंवाद कक्ष में जिला पुलिस प्रमुख आरती सिंह की उपस्थिती में सर्वदलीय नगरसेवको की बैठक चल रही थी।
बैठक समाप्त होने के बाद यातयात शाखा के पुलिस निरीक्षक बशीर शेख ने देखा कि, अजहर शेख का शव खून से सना था जो पेड़ के नीचे पड़ा दिखा। इसकी जानकरी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक आरती सिंहसहित अन्य अधिकारीयों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। मामले में जांच जारी थी।
Created On :   12 April 2020 2:59 PM IST