- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में...
पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश।

डिजीटल डेस्क, रीवा। राजनिवास रेपकाण्ड का एक और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। आरोपी मोनू पयासी निवासी भितरी थाना रामपुर नैकिन जिला सीधी वारदात के बाद उत्तर प्रदेश के मथुरा में फरारी काट रहा था, फरार आरोपी पर एसपी ने पांच हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था। दुष्कर्म के मुख्य आरोपी महंत सीताराम दास उर्फ समर्थ त्रिपाठी का वह वाहन चालक है।
इस तरह रही सहभागिता -
पुलिस ने बताया कि राजनिवास में हुए दुष्कर्म मामले में आरोपी मोनू पयासी की काफी सहभागिता रही है। दुष्कर्म की शिकार किशोरी को राजनिवास तक वाहन से ले जाने का आरोप इसी पर है। राजनिवास में शराब पार्टी के लिए खान-पान का सामान वाहन से यही लेकर आया था। वारदात के दूसरे दिन आरोपी महंत को कार से भितरी गांव तक मोनू ही लेकर गया था। भितरी गांव से फिर आरोपी महंत और मोनू अलग-अलग हो गए थे।
एक दिन की रिमांड -
पांच हजार रुपए का ईनामी मोनू पयासी को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जहां से पूछताछ के लिए एक दिन की रिमांड में लिया गया है। बताते हैं कि इस आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई थीं। परिवार के लोगों पर भी काफी दबाव बनाया गया। काफी मशक्कत के बाद यह आरोपी हाथ आया है।
एक आरोपी अभी भी फरार -
राजनिवास में हुई दुष्कर्म की वारदात के प्रमुख आरोपियों में शामिल चार लोगों में से अब तक तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है। सबसे पहले किशोरी को बुलाने का आरोपी विनोद पाण्डेय पकड़ा गया। इसके बाद दुष्कर्म के आरोपी महंत सीताराम दास की सिंगरौली से गिरफ्तारी हुई। तीसरा आरोपी मोनू पयासी भी मिल गया है। अब धीरेन्द्र मिश्रा की गिरफ्तारी बाकी है।
Created On :   9 April 2022 2:19 PM IST