- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अकोट
- /
- अकोट शहर में पुलिस और प्रशासन की...
अकोट शहर में पुलिस और प्रशासन की तैयारी पूरी

डिजिटल डेस्क, अकोट. शहर में इस बार देवी विसर्जन शांति व कानून व्यवस्था में हो इस के लिए जिला पुलिस अधिक्षक और जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में पुलिस और प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। आवश्यक सभी नियोजन किया गया है। कई कड़े नियमों को भी लागू कर दिया गया है। पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इस पूरी तैयारी के बारे में अकोट शहर पुलिस स्टेशन के थानेदार प्रकाश अहिरे ने नवदुर्गा मंडलों को सावली सभागृह में आयोजित बैठक में विस्तृत जानकारी दी है। शहर में 4 अक्टूबर को नवदुर्गा विसजर्न शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान कहीं पर कोई अनुचित घटना न हो और शांतिपूर्ण माहौल में देवी विसर्जन हो, इस के लिए आवश्यक सभी प्रकार की तैयारी प्रशासन ने की है। शोभायात्रा में डीजे का इस्तेमाल करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इस शोभायात्रा में बॉम्बशोधक श्वान दस्ता भी तैनात रहेगा। इस देवी विसर्जन शोभायात्रा में कुल ५७ नवदुर्गा मंडल शामिल होंगे। जिससे प्रशासन की ओर से शोभायात्रा के दौरान ८४ सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन कैमरों की भी पैनी नजर रहेगी। अचानक बिजली गुल हुई तो शोभायात्रा में विभिन्न जगह पर २५ जनरेटर, २०० लाईटस् की व्यवस्था भी की गई है। शोभायात्रा में शामिल हर एक पालकी का चित्रीकरण किया जाएगा। शोभायात्रा शामिल महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए स्वतंत्र महिला का दस्ता भी तैनात रहेगा।
यातायात मार्ग में भी बदलाव किया जाएगा। देवी विसर्जन शोभायात्रा में कोई भी अनुचित घटना न हो इस के लिए पुलिस ने पुरी एहतियात बरती है। अकोअ शहर से करीब २४१ लोगों को तड़ीपार किया जा रहा है। धारा १४४ के अनुसार २४१ लोगों को तड़ीपार करने का प्रस्ताव उपविभागीय अधिकारी को भेज दिया गया है। जल्द ही उनके आदेश जारी होंगे ऐसी जानकारी भी अकोट पुलिस की ओर से दी गई है।
Created On :   3 Oct 2022 6:35 PM IST