- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- होशंगाबाद
- /
- होशंगाबाद: मुख्यमंत्री श्री चौहान...
होशंगाबाद: मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रस्तावित कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का कलेक्टर ने लिया जायजा

By - Bhaskar Hindi |24 Dec 2020 10:23 AM IST
होशंगाबाद: मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रस्तावित कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का कलेक्टर ने लिया जायजा
डिजिटल डेस्क, होशंगाबाद। होशंगाबाद मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के 25 दिसंबर को जिले के विकासखंड बाबई में प्रस्तावित कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का कलेक्टर धनंजय सिंह ने जायजा लिया। इस दौरान विधायक सोहागपुर श्री विजय पाल सिंह ,पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह गौर, डीएफओ श्री लाल जी मिश्रा ,जिला पंचायत सीईओ श्री मनोज सरियाम उपस्थित रहें। कलेक्टर श्री सिंह ने हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल एवं अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया । 25 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जनपद सभाकक्ष बाबई में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सौपे गए दायित्व का बेहतर ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए।
Created On :   24 Dec 2020 2:37 PM IST
Next Story