- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- चार साल के सौतेले बेटे को लात-घूसे...
चार साल के सौतेले बेटे को लात-घूसे से पिता ने पीटा - मौत

डिजिटल डेस्क रीवा । चार साल के सौतेले बेटे को पिता ने लात-घूसे से इस कदर पीटा कि उसकी मौत हो गई। यह घटना जिले के मनगवां थाना क्षेत्र में बीती रात हुई है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ धारा 302 का अपराध कायम कर गिरफ्तार कर लिया है। मनगवां टीआई केपी त्रिपाठी ने बताया कि उलही कला निवासी विनोद विश्वकर्मा ने अर्चना साहू से प्रेम विवाह किया था। दोनों पहले से विवाहित थे। अर्चना का पहले से बेटा भी था। दस माह से ये लोग गुढ़ रोड पर आरके पटेल के यहां किराए से रह रहे है। विनोद ऑटो चलाता है। बीती रात लगभग 11 बजे से घर लौटा। बताया गया है कि बेटा आर्यन रो रहा है। उसे रोते देख विनोद ने लात-घूसे से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट से मासूम की मौत हो गई।
पति सो गया तब पुलिस को किया कॉल
बताते हैं कि विनोद की दहशत अर्चना पर भी थी। इसलिए वह किसी को घटना के बारे में तत्काल जानकारी नहीं दे पाई। रात लगभग एक बजे पति जब सो गया तब डॉयल-100 में कॉल किया। पुलिस उसके घर पहुंची और पूरी घटना बताई। बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
गांव में रहती है पहली पत्नी
आरोपी विनोद की पहली पत्नी गांव में रहती हैं। बताते हैं कि उसे चार बच्चे हैं। जबकि अर्चना का पहला पति नागपुर में रह रहा है। पुलिस ने बताया कि दोनों ने दूसरा ब्याह रचाकर जो नई शुरूआत की, उसका ऐसा परिणाम होगा किसी ने नहीं सोचा था।
Created On :   7 Sept 2021 2:14 PM IST