- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- 17 घंटे बाद चचेरे भाईयों के नदी में...
17 घंटे बाद चचेरे भाईयों के नदी में मिले शव

डिजिटल डेस्क रीवा। चचेरे भाईयों के नदी में डूबने की आशंका के बीच चल रही तलाश के दौरान 17 घंटे बाद दोनों के शव मिले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि एक को बचाने के प्रयास में दूसरे की जान गई है। गुढ़ क्षेत्र में रेड़वा नदी में हुई इस घटना की जांच पुलिस कर रही है। शुक्रवार की शाम गुढ़ में रहने वाले चचेरे भाई रोहित बंसल(15) एवं (13) वर्ष की साइकिल नदी के किनारे मिलने पर परिजन को चिंता हुई। इन दोनों के नजर न आने पर नदी में तलाश शुरू की गई। सुबह दोनों के शव मिलने पर पोस्टमार्टम कराया गया। गुढ़ थाना प्रभारी आराधना सिंह ने बताया कि सुबह लगभग सात बजे रोहित का शव मिला। इसके कुछ ही देर बार आदित्य का शव भी नदी में मिला। रोहित कपड़े पहने था, जबकि आदित्य के शरीर में कपड़े नहीं थे। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि आदित्य नदी में डूबने लगा तो रोहित ने उसे बचाने का प्रयास किया और वह भी डूब गया। ये हादसा नदी में कहां हुआ है, यह अभी पता नहीं चल पाया है।
Created On :   11 Sept 2021 5:38 PM IST