छुट्टी में घर आए बीएसएफ जवान ने किया सुसाइड

BSF jawan who came home on leave committed suicide
छुट्टी में घर आए बीएसएफ जवान ने किया सुसाइड
निमंत्रण में गए थे परिजन छुट्टी में घर आए बीएसएफ जवान ने किया सुसाइड

डिजिटल डेस्क,रीवा। छुट्टी में घर आए बीएसएफ जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोहागी थाना क्षेत्र अंतर्गत मझिगवां निवासी आरसी मिश्र (54) वर्ष ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि वे जम्मू-कश्मीर में पदस्थ थे। बीएसएफ में कुक के रूप में सेवाएं दे रहे आरसी मिश्रा ने बीती रात यह कदम उस समय उठाया, जब वे घर पर अकेले थे।

जन्मदिन पार्टी में थे परिजन-

मृतक आरसी मिश्रा के भाई के यहां मंगलवार को जन्मदिन पार्टी थी। इस पार्टी में शामिल होने वे परिवार सहित गए थे। लेकिन रात में वे घर आ गए। जबकि उनकी पत्नी सहित अन्य लोग वहीं थे। सुबह जब परिजन आए तो आत्महत्या की जानकारी हुई।

डिप्रेशन में चल रहे थे-

पुलिस ने बताया कि परिजन का कहना है, कि छुट्टी से आने के बाद वे डिप्रेशन में चल रहे थे। उनका बर्ताव अजीब था। लेकिन किसी से कुछ बताया नहीं। परिजन ने सोंचा कि गर्मी ज्यादा है, शायद इसलिए परेशान होंगे। लेकिन इस कदम के बाद ऐसा लग रहा है कि किसी बात को लेकर वे परेशान थे। और खेत में पानी लगाकर लौट कर आने के बाद कर ली आत्महत्या

सोहागी थाना क्षेत्र में आत्महत्या की एक और घटना ग्राम रकसहाकला में हुई है। पुलिस ने बताया कि संतोष सिंह (45वर्ष) ने गले में गमछा से फांसी लगाई है। बताया गया है कि रात 12 बजे तक उन्होंने खेत में पानी लगाया। इसके बाद घर लौटे और भोजन किया। परिवार के लोग गर्मी की वजह से बाहर सो रहे थे। वे भी बाहर बिस्तर पर लेट गए। लेकिन सुबह घर के पीछे उनका शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

 

Created On :   4 May 2022 6:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story