- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अकोट
- /
- अनंत नाथ के दरबार में अनाथ बालिकाओं...
अनंत नाथ के दरबार में अनाथ बालिकाओं के साथ मनाई भाई दूज

डिजिटल डेस्क, अकोट. तहसील के श्री संत गजानन महाराज पादुका संस्थान में दिवाली के पर्व भाईदूज का आयोजन अनूठे तरीके से किया गया। अनंत नाथ के दरबार में अनाथों की भाईदूज उत्साह के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी, संस्थान के पदाधिकारी, श्रध्दालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे। श्री संत गजानन महाराज पादुका संस्थान मुंडगांव में अनाथ बालिकों के साथ भाईदूज का उत्सव मनया गया। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष निवासी उपजिलाधिकारी प्रा. संजय खड़से थे।
गायत्री बालिकाश्रम व उत्कर्ष शिशु गृह अकोला यहां की बालिकाओं को गांव की सीमा पर ही भजनी दिंडी के साथ स्वागत किया गया। पादुका संस्थान में आने के बाद श्रध्दालुओं ने बालिका पूजन किया। श्री के दर्शन के बाद मिष्टान्न भोजन किया गया। भोजन के पश्चात गांव के सभी मंदिरों में बालिकाओं ने दर्शन लिया। शाम ४. ३० बजे भाईदूज कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर मंच पर कार्यक्रम के अध्यक्ष निवासी उपजिलाधिकारी प्रा. संजय खड़से, प्रमुख अतिथि के रूप में सुधाकर गिते, सौ. मिराताई जोशी संचालक गायत्री बालिकाश्रम, सुकदास महाराज गाढेकर पाटसुल, शशिकांत सेठ अग्रवाल, अकोट, कैलास सेठ अग्रवाल, अकोट मनिष मोडक अध्यक्ष पानेट संस्थान, तुलसीराम इस्तापे बोर्डी, ह. भ. प. श्री गजानन महाराज हिरुलकर, प्रदिप वानखडे, श्रीकृष्ण रोठे, श्रीकृष्ण खोकले आदि की उपस्थिति थी। सभी मान्यवरों का इस कार्यक्रम में सम्मान किया गया।
सौ. योगीताताई जनार्दन खलोकार व सौ. पल्लवीताई पंकज देशमुख इन कर्तृत्ववान महिला उद्योजिका का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का प्रास्ताविक संस्थान के कोषाध्यक्ष विजय ढोरे ने किया। अनुकूल सांगोले ने दानदाताओं के नाम घोषित किए। विराट विजय ढोरे ने कविता प्रस्तुत की। आभार प्रदर्शन कैलास खडसान और संचलन सौ. सविताताई तायडे ने किया। दानदाताओं ने बालिकाओं को दिवाली के पक्वान, मिष्टान्न और वस्त्र, ब्लैंकेट भेंट दिए। इस कार्यक्रम में पादुका संस्थान के अध्यक्ष विलास बहादुरे, व्यवस्थापक महेश गाढे, विश्वस्त ज्वारसिंग आसोले. पुलिस पटेल बालकृष्ण भगेवार, सरपंच श्रावण भरक्षे, रमेश खलोकार, जुगलसेठ मल, प्रल्हादराव सापधारे , संस्थान के सेवाधारी व गांव के नागरिक उपस्थित थे।
Created On :   2 Nov 2022 5:05 PM IST