Bhopal News: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के विधि विभाग द्वारा राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ

रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के विधि विभाग द्वारा राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ
  • वकीलों को हमेशा न्याय को प्राथमिकता देनी चाहिए और कानूनी पेशे की गरिमा को बनाए रखना चाहिए - गिरिबाला सिंह
  • न्याय की रक्षा में आपके पेशे का महत्वपूर्ण योगदान है - संतोष चौबे

Bhopal News: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के विधि विभाग द्वारा राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि गिरिबाला सिंह, अध्यक्ष, जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग और विशिष्ट अतिथि प्रो. पी.के. शुक्ला, विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलाधिपति संतोष चौबे जी ने की। कार्यक्रम में उपकुलपति डॉ संगीता जौहरी, विधि विभाग के डीन डॉ नीलेश शर्मा, एचओडी डॉ. नैश जामीर विशेष रूप से उपस्थित थे।

इस मौके पर गिरिबाला सिंह अपने संबोधन में कानूनी पेशे में नैतिकता के महत्व पर जोर दिया और बताया कि वकीलों को उच्चतम मानकों की अखंडता और पेशेवरता बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि वकीलों को हमेशा न्याय को प्राथमिकता देनी चाहिए और कानूनी पेशे की गरिमा को बनाए रखना चाहिए। वहीं संतोष चौबे ने संबोधित करते हुए प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और उन्हें विद्यार्थियों को बताया कि आप अपने पेशे में सदैव निष्पक्षता और ईमानदारी रखिएगा। उन्होंने बताया कि न्याय की रक्षा में आपके पेशे का महत्वपूर्ण योगदान है।

वहीं प्रो. पी.के. शुक्ला ने देश की कानूनी रूपरेखा को आकार देने में कानूनी न्यायशास्त्र के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने 'कानूनी आध्यात्मिकता' पर अपने विचार साझा किए, जिसमें उन्होंने कानून के छात्रों को सलाह दी कि वे कानून को केवल एक पेशे के रूप में नहीं, बल्कि मानवता की सेवा और न्याय की रक्षा के एक साधन के रूप में अपनाएं। इससे पूर्व डीन डॉ. नीलेश शर्मा ने स्वागत वक्तव्य देते हुए भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएनएस) की धारा 69 और प्राथमिकी की वैधता के महत्व पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कानून के इस महत्वपूर्ण पहलू को समझना कितना आवश्यक है।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से की गई। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के छात्रों द्वारा डांस की प्रस्तुति दी गई। डॉ. नैश जामीर ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Created On :   23 Sept 2024 2:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story