Fuel Price: लगातार 12वें दिन आम आदमी की जेब पर बढ़ा भार, जानें आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

- डीजल के दाम में भी 37 से 39 पैसे प्रति लीटर तक बढ़े हैं
- पेट्रोल की कीमत 38 से 39 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ी है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के चलते देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतें आसमान छू रही हैं। हालात यह हैं कि कई शहरों में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 100 रुपए तक पहुंच गई है। वहीं डीजल 90 रुपए प्रति लीटर तक जा पहुंचा है। ऐसे में आमजन की जेब पर भार भी जमकर बढ़ा है।
इसी बीच आज (20 फरवरी, शनिवार) फिर भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने दोनों ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। बता दें कि यह लगातार 12वां दिन है, जब दोनों ईंधन के भाव में बढ़ोतरी की गई है।
भारत में बिटक्वाइन पर लग सकता है बैन, RBI ला सकती है डिजिटल करंसी
पेट्रोल- डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज पेट्रोल की कीमत 38 से 39 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ी है। वहीं डीजल के दाम में भी 37 से 39 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। फिलहाल जानते हैं आज के दाम:-
महानगर |
पेट्रोल |
डीजल |
दिल्ली |
90.58 रुपए प्रति लीटर |
80.97 रुपए प्रति लीटर |
मुंबई |
97.00 रुपए प्रति लीटर |
88.06 रुपए प्रति लीटर |
कोलकाता |
91.78 रुपए प्रति लीटर |
84.56 रुपए प्रति लीटर |
चैन्नई |
92.59 रुपए प्रति लीटर |
85.98 रुपए प्रति लीटर |
विश्व बैंक ने कृषि को बढ़ावा देने के लिए परियोजना पर हस्ताक्षर किए
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   20 Feb 2021 8:51 AM IST