सेंसेक्स 207 अंकों की तेजी के साथ खुला, निफ्टी 17000 के पार

- निफ्टी 64.60 अंक की बढ़त के साथ 17
- 016.30 पर खुला
- सेंसेक्स 207.08 अंक की बढ़त के साथ 57
- 820.80 पर खुला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (29 मार्च 2023, बुधवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 207.08 अंक यानी कि 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 57,820.80 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 64.60 अंक यानी कि 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 17,016.30 के स्तर पर खुला।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (28 मार्च 2023, मंगलवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 174.97 अंक यानी कि 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 57,828.83 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 62.25 अंक यानी कि 0.37% की बढ़त के साथ 17,047.95 के स्तर पर खुला था।
जबकि, शाम को बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 40.14 अंक यानी कि 0.07% की मामूली गिरावट के साथ 57,613.72 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 34.00 अंक यानी कि 0.20% की गिरावट के साथ 16,951.70 के स्तर पर बंद हुआ था।।
Created On :   29 March 2023 10:03 AM IST