सेंसेक्स 124 अंकों की मामूली बढ़त पर खुला, निफ्टी 16900 के पार

- निफ्टी 42.80 पॉइंट बढ़कर 16
- 987.80 के स्तर पर खुला
- सेंसेक्स 124.08 अंक बढ़कर 57
- 651.18 के स्तर पर खुला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (27 मार्च 2023, सोमवार) मामूली बढ़त के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 124.08 अंक यानी कि 0.22% बढ़कर 57,651.18 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 42.80 पॉइंट यानी कि 0.25% बढ़कर 16,987.80 के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1102 शेयरों में तेजी, 948 शेयरों में गिरावट और 148 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस दौरान निफ्टी पर ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, पावर ग्रिड कॉर्प, अपोलो हॉस्पिटल्स और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज प्रमुख लाभ में थे, जबकि एमएंडएम, टाइटन कंपनी, आयशर मोटर्स, आईटीसी और एसबीआई के शेयर लाल निशान पर थे।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (24 मार्च 2023, शुक्रवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 129.66 अंक यानी कि 0.22% चढ़कर 58,054.94 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 17.20 अंकों यानी कि 0.10% की बढ़त के साथ से 17,094.10 के स्तर पर खुला था।
जबकि, शाम को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 398.18 अंक यानी कि 0.69% गिरकर 57,527.10 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 131.85 अंकों यानी कि 0.77% की गिरावट के साथ 16,945.05 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   27 March 2023 10:16 AM IST