गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 350, निफ्टी 126 अंक लुढ़का

Opening bell: Sensex fell more than 350 points, Nifty reached below 17500
गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 350, निफ्टी 126 अंक लुढ़का
ओपनिंग बेल गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 350, निफ्टी 126 अंक लुढ़का
हाईलाइट
  • निफ्टी 126.40 अंकों की गिरावट के साथ 17
  • 458.80 पर खुला
  • सेंसेक्स 352.16 अंक की गिरावट के साथ 58
  • 663.73 पर खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (20 सितंबर, सोमवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स व निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 352.16 अंक की गिरावट के साथ 58,663.73 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 126.40 अंकों की गिरावट के साथ 17,458.80 के स्तर पर खुला। 

पेट्रोल- डीजल की नई कीमतें हो गईं जारी, जानें आज कितनी चुकाना होगी कीमत 

प्री ओपन के दौरान सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 212.89 अंक की गिरावट के साथ 58803 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 180.90 अंक की गिरावट के साथ 17404.30 पर था। शुरुआती कारोबार में 650 शेयरों में तेजी आई, 1333 शेयरों में गिरावट आई और 127 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

आज शुरुआती कारोबार के दौरान ITC, TCS, HCL टेक, नेस्ले इंडिया और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं LT, ICICI बैंक, NTPC, HDFC बैंक, HDFC, SBI, महिन्द्रा एंंड महिन्द्रा, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, सन फार्मा, रिलायंस, बजाज फिनसर्व, टाइटन, डॉक्टर रेड्डी, एशियन पेंट्स,  मारुति, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज ऑटो इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर लाल निशान पर खुले।

बता दें कि, बीते सत्र (17 सितंबर, शुक्रवार) में बाजार नए रिकॉर्ड के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 281.23 अंकों की तेजी के साथ पहली बार 59422.39 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 27.80 अंकों की तेजी के साथ 17547.30 के स्तर पर खुला था।

खुदरा महंगाई दर अगस्त में घटकर 5.30% पर पहुंची, दिखी मामूली गिरावट

वहीं दिनभर के उतार- चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 125.27 अंकों की गिरावट के साथ 59,015.89 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 44.35 अंकों की गिरावट के साथ 17,585.15 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   20 Sep 2021 4:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story