गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 80.41 अंक, निफ्टी 25.90 अंक लुढ़का

Opening bell: Market opened with decline, Sensex fell 80.41 points, Nifty fell 25.90 points
गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 80.41 अंक, निफ्टी 25.90 अंक लुढ़का
Opening Bell गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 80.41 अंक, निफ्टी 25.90 अंक लुढ़का
हाईलाइट
  • निफ्टी 25.90 अंक नीचे 16503.20 पर खुला
  • सेंसेक्स 80.41 अंक नीचे 55356.88 पर खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (16 अगस्त, सोमवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 80.41 अंक नीचे 55356.88 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 25.90 अंकों की गिरावट के साथ 16503.20 के स्तर पर खुला।

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स सुबह 9.02 बजे 175.95 अंक ऊपर 55613.24 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 19.70 अंक ऊपर 16548.80 पर था।आज शुरुआती कारोबार में कुल 1011 शेयरों में बढ़त देखी गई। 1107 शेयरों में गिरावट आई जबकि 100 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।  

आज शुरुआती कारोबार के दौरान ITC, NTPC, HDFC, SBI, ICICI बैंक, HDFC बैंक, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, नेस्ले इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट और  के शेयर हरे निशान पर खुले। 

वहीं LT, HCL टेक, TCS, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, डॉक्टर रेड्डी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, टाइटन, मारुति, कोटक बैंक, बजाज ऑटो, टेक महिंद्रा और पावर ग्रिड के शेयर लाल निशान पर खुले।

आपको बता दें कि बीते सत्र (13 अगस्त, शुक्रवार) में बाजार रिकॉर्ड स्तर पर खुला था। सेंसेक्स और दोनों में ही जबरदस्त तेजी देखी गई थी। सेंसेक्स 220 अंकों की बढ़त के साथ पहली बार 55000 के पार खुला था। वहीं निफ्टी 16400 के पार खुला था। 

वहीं शाम को ऐतिहासिक स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स 593.31 अंक ऊपर 55,437.29 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 164.70 अंकों का उछाल के साथ 16,529 के स्तर पर बंद हुआ था।
 

Created On :   16 Aug 2021 9:48 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story