सरकारी तेल कंपनियों ने देशवासियों को नहीं दी कोई राहत, जानें पेट्रोल और डीजल की लेटेस्ट कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में लंबे समय से पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, सरकारी तेल कंपनियां हमेशा कच्चे तेल के भाव को देखते हुए घरेलू स्तर पर वाहन ईंधन के रेट तय करती हैं। लेकिन बीते करीब 9 माह के आंकड़ों को देखें तो कच्चे तेल में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज हुई है। यहां तक कि, पेट्रोलियम मंत्री ने भी कहा कि कंपनियों का घाटा पूरा हो गया है और अब ईंधन सस्ता होगा लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं।
भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने आज (29 अप्रैल 2023, शनिवार) भी पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। आपको बता दें कि, आखिरी बार 22 मई 2022 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन किया गया था, जब वित्त केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः 8 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी।
महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा।
इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   29 April 2023 8:57 AM IST