Petrol- Diesel Price: जारी हो गए पेट्रोल- डीजल के ताजा दाम, टैंक फुल कराने से पहले जानिए आज कितने बदल गए रेट

- आंध्र प्रदेश में पेट्रोल 109.83 रुपए प्रति लीटर हो गया है
- कर्नाटक में पेट्रोल 103.23 रुपए प्रति लीटर हो गया है
- झारखंड में पेट्रोल 97.86 रुपए प्रति लीटर हो गया है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है और यह 65 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बनी हुई हैं। इस बीच राष्ट्रीय तेल कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) की ओर से ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए गए हैं। जिसके अनुसार, आज (23 अप्रैल 2025, बुधवार) पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि, सरकारी तेल कंपनियों ने 3 साल से भी अधिक समय से पेट्रोल और डीजल के रेट में बदलाव अपनी ओर से नहीं किया है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...
इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव
आपको बता दें कि, अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिलता है। आज आंध्र प्रदेश में पेट्रोल 20 पैसे बढ़कर 109.83 रुपए और डीजल 19 पैसे महंगा होकर 97.66 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं कर्नाटक में पेट्रोल 31 पैसे बढ़कर 103.23 रुपए और डीजल 29 पैसे महंगा होकर 91.28 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार जम्मू- कश्मीर में पेट्रोल 22 पैसे बढ़कर 96.71 रुपए और डीजल 20 पैसे महंगा होकर 83.53 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, झारखंड में पेट्रोल 1.24 रुपए कम होकर 97.86 रुपए और डीजल 1.23 रुपए सस्ता होकर 92.62 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
इन शहरों में नहीं बदली कीमत
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.50 रुपए, तो एक लीटर डीजल 90.03 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 105.01 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 91.82 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 100.80 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 92.39 रुपए प्रति लीटर है।
ऐसे तय होती है पेट्रोल-डीजल की कीमत
कच्चा तेल देश में प्रति बैरल के मूल्य पर आता है और एक बैरल में करीब 158 लीटर तेल होता है। इस कच्चे तेल को रिफाइन किया जाता है और इससे पेट्रोल-डीजल निकाला जाता है। इसके बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वैट और कमीशन के साथ केंद्र सहित राज्य सरकारों का अलग- अलग टैक्स जुड़ता है। इस वजह से हर शहर में इनकी कीमत अलग होती है।
Created On :   23 April 2025 10:26 AM IST