गणतंत्र दिवस पर मिली पेट्रोल- डीजल की कीमतों में राहत, जानें आज के लेटेस्ट रेट

- डीजल के रेट भी जस के तस बने हुए हैं
- पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के ताजा रेट जारी कर दिए गए हैं। जिसके अनुसार, भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL and BPCL) ने गणतंत्र दिवस (26 जनवरी, बुधावार) के मौके पर भी कोई बदलाव नहीं किया है। यानी कि आज भी पेट्रोल- डीजल दोनों ही पुराने रेट पर ही उपलब्ध होंगे। बता दें कि, राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें ढाई महीने से भी अधिक समय से स्थिर हैं।
आखिरी बार, 3 नवंबर 2021 को केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में क्रमश: 5 रुपए और 10 रुपए की कटौती की गई थी। इसके बाद विभिन्न राज्यों ने भी पेट्रोल पर वैट कम किया था। तब से राष्ट्रीय स्तर पर वाहन ईंधन पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई फेरबदल नहीं हुआ है। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...
पोंगल त्योहार के दौरान तमिलनाडु में 520 करोड़ रुपये की हुई शराब की बिक्री
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 104.67 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और भोपाल में 107.23 प्रति लीटर उपलब्ध होगा।
डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 86.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 89.79 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 91.43 रुपए और भोपाल में 90.87 रुपए चुकाना होंगे।
पेटीएम के शेयर ने भारी नुकसान के बाद की वापसी
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   26 Jan 2022 9:56 AM IST