फिर लग सकती है पेट्रोल- डीजल की कीमतों में आग, ये है बड़ी वजह

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 21 September 2021
फिर लग सकती है पेट्रोल- डीजल की कीमतों में आग, ये है बड़ी वजह
ईंधन कीमत फिर लग सकती है पेट्रोल- डीजल की कीमतों में आग, ये है बड़ी वजह
हाईलाइट
  • डीजल की कीमतें आज भी स्थिर हैं 
  • पेट्रोल के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते दिनों जहां क्रूड ऑइल में लगातार गिरावट देखी गई, वहीं अब इसमें तेजी का रुख शुरू हो चला है। कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड सोमवार को 75 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक पहुंच गया। ऐसे में अब आमजन को एक और झटका लग सकता है। क्योंकि यदि कच्चा तेल और महंगा होता है तो आने वाले दिनों में पेट्रोल- डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतें एक बार फिर से बढ़ सकती हैं।

फिलहाल बात करें आज (21 सितंबर, मंगलवार) की तो,  भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। आखिरी बार 5 सितंबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की थी। देखा जाए तो आज भी देश के करीब 19 से अधिक राज्यों में एक लीटर पेट्रोल के लिए 100 रुपए से अधिक चुकाना पड़ रहे हैं। वहीं डीजल की कीमतें भी शतक के करीब बनी हुई हैं।

खुदरा महंगाई दर अगस्त में घटकर 5.30% पर पहुंची, दिखी मामूली गिरावट

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.34 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 107.39 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 101.72 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 99.08 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 88.77 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 96.33 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 91.84 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 93.38 रुपए चुकाना होंगे। 

आरबीआई ने केवाईसी अपडेट की आड़ में धोखाधड़ी के खिलाफ चेतावनी दी

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं BPCL उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Created On :   21 Sep 2021 3:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story