कच्चे तेल में गिरावट, लेकिन आमजनता को कोई लाभ नहीं, जानें आज कितनी चुकाना होगी पेट्रोल- डीजल की कीमत

- डीजल के रेट भी ज्यों के त्यों बने हुए हैं
- पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार गिर रही हैं, आज (16 फरवरी 2023, गुरुवार) जहां डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल में 0.09 फीसदी की गिरावट के बाद यह 78.52 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 85.25 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। इस बीच भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने वाहन ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार, कोई भी बदलाव पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) के रेट में नहीं हुआ है।
आपको बता दें कि, जिस कच्चे तेल में तेजी का हवाला देकर देश की सरकारी कंपनियों ने वाहन ईंधन के दाम बढ़ाए थे, उसमें लगातार गिरावट के बाद भी आमजनता को कोई राहत नहीं दे रही हैं। ऐसे में देश में पेट्रोल 113.48 रुपए प्रति लीटर तो डीजल 98.24 रुपए प्रति लीटर तक बिक रहा है।
महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
डियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा।
इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   16 Feb 2023 9:01 AM IST