सेंसेक्स 38 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ, निफ्टी 17800 के पार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (13 अप्रैल 2023, गुरुवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 38.23 अंक यानी कि 0.063% की बढ़त के साथ 60,431.00 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 15.60 पॉइंट यानी कि 0.088% की बढ़त के साथ 17,828.00 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 94.11 अंक यानी कि 0.16% की गिरावट के साथ 60,298.66 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 22.90 पॉइंट यानी कि 0.13% की गिरावट के साथ 17,789.50 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते कारोबारी दिन (12 अप्रैल 2023, बुधवार) बाजार सपाट स्तर पर खुला था और शाम को बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 235.05 अंक यानी कि 0.39% फीसदी की बढ़त के साथ 60,392.77 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 90.10 अंक यानी कि 0.51% फीसदी की बढ़त के साथ 17,812.40 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   13 April 2023 3:53 PM IST