सेंसेक्स में 556 अंक की तेजी, निफ्टी 18,241 के करीब बंद हुआ

- निफ्टी 165.95 अंकों की बढ़त के साथ 18
- 255.80 पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 555.95 अंकों की बढ़त के साथ 61
- 749.25 पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे (04 मई 2023, गुरुवार) मजबूती के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 555.95 अंकों यानी कि 0.91% की बढ़त के साथ 61,749.25 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 165.95 अंकों यानी कि 0.92% की बढ़त के साथ 18,255.80 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 72.43 अंकों यानी कि 0.12% की बढ़त के साथ 61,265.73 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 32.20 अंकों यानी कि 0.18% की बढ़त के साथ 18,122.05 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते कारोबारी दिन (02 मई 2023, मंगलवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था और शाम को भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 161.41 अंकों यानी कि 0.26% की गिरावट के साथ 61,193.30 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 57.80 अंकों यानी कि 0.32% की गिरावट के साथ 18,089.85 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   4 May 2023 3:36 PM IST