Sona- Chandi Ka Bhav: सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट, चांदी के भाव भी आसमान से कुछ नीचे आए

- 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 83,000 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- 24 कैरेट सोने की कीमत 90,800 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- चांदी की कीमत 94,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में बीते दिनों लगातार तेजी देखने को मिली। लेकिन, एक दिन पहले इनके भाव आसमान से कुछ नीचे उतरे। बात करें आज (05 अप्रैल 2025, शनिवार) की तो यलो मेटल कहे जाने वाले गोल्ड (Gold) के रेट में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। इसमें बीते दिन की तुलना में करीब 980 रुपए प्रति 10 ग्राम तक कमी देखी गई है। जबकि, सफेद चमकदार चांदी (Silver) के भाव 5000 रुपए प्रति किलोग्राम तक गिरे हैं।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 83,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 90,800 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
83,250 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
90,810 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
84,000 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
91,640 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
83,150 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
90,710 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
83,100 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
90,660 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
83,250 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
90,810 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
83,100 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
90,660 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
83,250 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
90,810 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
83,150 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
90,710 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
चांदी की कीमत
यदि चांदी का रेट देखा जाए तो इसमें बीते दिन सुबह के मुकाबले करीब 5000 रुपए प्रति किलोग्राम तक की कमी देखने को मिली है। जिसके बाद इसकी कीमत 94,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
Created On :   5 April 2025 11:11 AM IST