विनेश फोगाट डिसक्वालीफाई: विनेश फोगाट पर यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) का निराशाजनक बयान, अध्यक्ष नेनाद लालोविक ने कहा-अब कुछ नहीं हो सकता

विनेश फोगाट पर यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) का निराशाजनक बयान, अध्यक्ष नेनाद लालोविक ने कहा-अब कुछ नहीं हो सकता
  • पेरिस ओलंपिक में भारत को बड़ा झटका
  • डिसक्वालीफाई हो गईं विनेश फोगाट
  • पेरिस ओलंपिक में नहीं मिलेगा मेडल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों पेरिस ओलंपिक 2024 लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। दुनियाभर के तमाम खिलाड़ी अपना शानदार प्रदर्शन दिखा रहे हैं। इसी बीच भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। स्टार पहलवान विनेश फोगाट 2024 पेरिस ओलंपिक से डिसक्वालीफाई हो गई हैं। खबरें है कि, उनका वजन 50 किलो से मेल नहीं खा रहा था। भारतीय ओलंप‍िक संघ (IOA) ने इस खबर को शेयर किया है। बीती रात भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने एक ऐतिहासिक उपल्ब्धि हासिल करते हुए पेरिस 2024 ओलंपिक में सेमीफाइनल में क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज को हराते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। भारत को उनसे काफी उम्मीदें थी लेकिन इस खबर को सुनने के बाद करोड़ों भारतीयों के दिल टूट गए हैं।

यह भी पढ़े -राजकुमार से तापसी तक विनेश फोगाट की ऐतिहासिक जीत पर झूमे ये बॉलीवुड सेलेब्स, कंगना ने किया क्रिप्टिक पोस्ट

डिसक्वालीफाई हुईं विनेश

विनेश से पूरे देश को गोल्ड मेडल की उम्मीद थी और उन्हें आज देर रात अपना गोल्ड मैच खेलना था, लेकिन अब वह डिसक्वालीफाई कर दी गई हैं। विनेश फोगाट को 50 किग्रा भारवर्ग में अयोग्य करार दे दिया गया है। बताया जा रहा है कि उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा है। इस वजह से उन्हें डिसक्वालीफाई किया गया है। विनेश ने मंगलवार रात को इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक के लिए पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास रच दिया था। आधिकारिक बयान में कहा गया कि आज सुबह उनका वजन अधिक पाया गया। नियम इसकी अनुमति नहीं देते और उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

क्या कहता है नियम

यूडब्ल्यूडब्ल्यू (United World Wrestling- UWW) के नियमों के अनुसार यदि कोई एथलीट वजन माप में भाग नहीं लेता है या फेल हो जाता है, तो उसे प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा और बिना रैंक के अंतिम स्थान पर रखा जाएगा।

यह भी पढ़े -'उनकी नीयत और काबिलियत तक पर सवाल खड़े करने वालों को जवाब मिल गया', विनेश फोगाट की ऐतिहासिक जीत पर बोले राहुल गांधी

क्या है मामला?

भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि विनेश फोगाट को वजन ज्यादा होने की वजह से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। संघ ने कहा, "भारतीय दल को इस बात का दुख है कि महिला कुश्ती के 50 किलोग्राम वर्ग से विनेश फोगट को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किलोग्राम से कुछ ग्राम अधिक था। इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है। वह मौजूदा प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेगा।"

यह भी पढ़े -विषम परिस्थितियों में लड़कर विनेश ने किया अच्छा प्रदर्शन, बधाई की हकदार बजरंग पुनिया

प्रधानमंत्री मोदी ने कही ये बात

पीएम मोदी ने एक्स पर ल‍िखा- विनेश, आप चैम्पियनों में चैम्पियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज की असफलता दुख देती है। काश मैं शब्दों में उस निराशा को व्यक्त कर पाता जो मैं अनुभव कर रहा हूं। साथ ही, मैं जानता हूं कि आप लचीलेपन की प्रतिमूर्ति हैं। चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। और मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

फाइनल में अमेरिका की इस पहलवान से होना था मुकाबला

फाइनल में विनेश का अमेरिका की सारा एन हिल्डब्रांड से मुकाबला होना था। अमेरिका की इस पहलवान ने टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वे विश्व चैंपियनशिप में दो रजत और दो कांस्य मेडल भी जीत चुकी हैं। यह मुकाबला देर रात 12:30 बजे 8 अगस्त को खेला जाएगा।

Live Updates

  • 7 Aug 2024 9:21 AM GMT

    सीएम योगी आदित्यनाथ की पहली प्रतिक्रिया

    सोशल मीडिया साइट एक्स पर सीएम ने लिखा-विनेश फोगाट जी, आप सभी भारत वासियों के लिए गौरव हैं, विजेता हैं, चैंपियन हैं। निराश मत होइए... पेरिस ओलंपिक-2024 में आपके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने वैश्विक पटल पर मां भारती को स्वर्णिम आभा से दीप्त किया है। आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि आप शीघ्र ही पहले से अधिक मजबूत होकर मैदान में वापसी करेंगी। पूरा देश आपके साथ खड़ा है।


  • 7 Aug 2024 9:04 AM GMT

    अमित शाह ने बढ़ाया हौसला

    अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "ओलंपिक में विनेश फोगाट को लगे झटके ने करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों को जरूर तोड़ दिया है। उनका खेल करियर शानदार है, जो विश्व चैंपियन को हराने के गौरव से चमक रहा है। उनके साथ हुआ ये दुर्भाग्य उनके शानदार करियर में एक अपवाद की तरह है। मुझे यकीन है कि वह इस झटके से हमेशा की तरह विजेता बनकर वापसी करेंगी। हमारी शुभकामनाएं और समर्थन हमेशा उनके साथ है।"


  • 7 Aug 2024 8:57 AM GMT

    व‍िनेश की जगह इस ख‍िलाड़ी को म‍िला फाइनल का टिकट

    विनेश फोगाट ने महिला कुश्ती के 50 किग्रा वर्ग में सुसाकी को हराकर बड़ा उलटफेर करने के बाद यूक्रेन की ओक्साना लिवाच को पछाड़कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। सेमीफाइनल में व‍िनेश फोगाट के सामने क्यूबा की रेसलर युसनेइलिस गुजमैन 5-0 को हराया था। आईओसी से पुष्टि हुई है कि विनेश की जगह क्यूबा की पहलवान युसनेइलिस गुजमैन आएगी जिसे उसने कल रात हराया था और सारा ऐन हिल्डेब्रांट से होगा। यह गोल्ड मेडल मुकाबला बुधवार (7 अगस्त) को होगा।



  • 7 Aug 2024 8:55 AM GMT

    लोकसभा में विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफिकेशन पर बवाल

    विपक्षी सांसदों ने लोकसभा में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 से अयोग्य ठहराए जाने का मुद्दा उठाया।


  • 7 Aug 2024 8:19 AM GMT

    विनेश के सपोर्ट में फरहान अख्तर

    फिल्म मेकर-एक्टर फरहान अख्तर भी विनेश फोगाट को सपोर्ट करते नजर आए, रेस्लर का मनोबल बढ़ाते हुए फरहान ने लिखा- डियर विनेश फोगाट... कोई सिर्फ कल्पना कर सकता है कि आप इस वक्त कितने हताश होंगे, लेकिन अभी भी पूरी तरह से समझ नहीं पाए हैं। आपके लिए दिल टूट गया है कि ये सब इस तरह से खत्म हुआ। लेकिन प्लीज ये जान लें कि हम सभी को आप पर और खेल के लिए आपके किए गए सभी कोशिशों पर बहुत गर्व है। आप हमेशा एक चैंपियन और लाखों लोगों के लिए प्रेरणा रहेंगी। अपना हिम्मत बनाए रखें।


  • 7 Aug 2024 8:17 AM GMT

    सोफी का टूटा दिल

    इस पर दुख जताते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने कहा कि मैं बहुत दुखी हूं और साथ ही बहुत गुस्सा भी. ये बहुत गलत है. 0.1 किग्रा??? मैं कल्पना भी नहीं कर सकती कि उन्हें कैसा महसूस हो रहा होगा।


  • 7 Aug 2024 8:16 AM GMT

    स्वरा बोली साजिश की गई है

    एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने शक जताया है कि विनेश के साथ साजिश की गई है। स्वरा ने लिखा- किसे इस 100 ग्राम की बढ़े हुए वजन की थ्योरी पर विश्वास है??


  • 7 Aug 2024 8:14 AM GMT

    सोनाक्षी सिन्हा ने बताया चैम्पियन

    विनेश के अयोग्य बताए जाने से सोनाक्षी को भी शॉक लगा है। उन्होंने लिखा- विश्वास नहीं होता. मैं सोच भी नहीं सकती कि इस वक्त आप कैसा फील कर रही होंगी। नहीं पता क्या कहूं। बस इतना कि आप चैम्पियन थे, हो और हमेशा रहोगे।



  • 7 Aug 2024 8:10 AM GMT

    परिवार ने लगाए सरकार और बृज भूषण शरण सिंह पर आरोप

    विनेश फोगाट के ससुर राजपाल राठी ने कहा कि 100 ग्राम वजन कितना ज़्यादा होता है। उन्होंने कहा कि सर के बाल से भी 100 ग्राम का वजन बढ़ जाता है। इसके अलावा उन्होंने सरकार और बृज भूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इसमें सरकार और बृज भूषण शरण सिंह का हाथ है। 

  • 7 Aug 2024 8:06 AM GMT

    पीएम नरेंद्र मोदी ने IOA अध्यक्ष पीटी उषा से की बातचीत

    ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि विनेश की हार के बाद भारत के पास मौजूद विकल्पों के बारे में पीएम मोदी ने पीटी ऊषा से बातचीत की है। उन्होंने उनसे विनेश के मामले में मदद के लिए सभी विकल्पों का पता लगाने के लिए कहा। उन्होंने पीटी उषा से यह भी आग्रह किया कि अगर इससे विनेश को मदद मिलती है तो वह अपनी अयोग्यता के संबंध में कड़ा विरोध दर्ज कराएं।

Created On :   7 Aug 2024 6:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story