विनेश फोगाट डिसक्वालीफाई: विनेश फोगाट पर यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) का निराशाजनक बयान, अध्यक्ष नेनाद लालोविक ने कहा-अब कुछ नहीं हो सकता

विनेश फोगाट पर यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) का निराशाजनक बयान, अध्यक्ष नेनाद लालोविक ने कहा-अब कुछ नहीं हो सकता
  • पेरिस ओलंपिक में भारत को बड़ा झटका
  • डिसक्वालीफाई हो गईं विनेश फोगाट
  • पेरिस ओलंपिक में नहीं मिलेगा मेडल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों पेरिस ओलंपिक 2024 लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। दुनियाभर के तमाम खिलाड़ी अपना शानदार प्रदर्शन दिखा रहे हैं। इसी बीच भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। स्टार पहलवान विनेश फोगाट 2024 पेरिस ओलंपिक से डिसक्वालीफाई हो गई हैं। खबरें है कि, उनका वजन 50 किलो से मेल नहीं खा रहा था। भारतीय ओलंप‍िक संघ (IOA) ने इस खबर को शेयर किया है। बीती रात भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने एक ऐतिहासिक उपल्ब्धि हासिल करते हुए पेरिस 2024 ओलंपिक में सेमीफाइनल में क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज को हराते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। भारत को उनसे काफी उम्मीदें थी लेकिन इस खबर को सुनने के बाद करोड़ों भारतीयों के दिल टूट गए हैं।

यह भी पढ़े -राजकुमार से तापसी तक विनेश फोगाट की ऐतिहासिक जीत पर झूमे ये बॉलीवुड सेलेब्स, कंगना ने किया क्रिप्टिक पोस्ट

डिसक्वालीफाई हुईं विनेश

विनेश से पूरे देश को गोल्ड मेडल की उम्मीद थी और उन्हें आज देर रात अपना गोल्ड मैच खेलना था, लेकिन अब वह डिसक्वालीफाई कर दी गई हैं। विनेश फोगाट को 50 किग्रा भारवर्ग में अयोग्य करार दे दिया गया है। बताया जा रहा है कि उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा है। इस वजह से उन्हें डिसक्वालीफाई किया गया है। विनेश ने मंगलवार रात को इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक के लिए पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास रच दिया था। आधिकारिक बयान में कहा गया कि आज सुबह उनका वजन अधिक पाया गया। नियम इसकी अनुमति नहीं देते और उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

क्या कहता है नियम

यूडब्ल्यूडब्ल्यू (United World Wrestling- UWW) के नियमों के अनुसार यदि कोई एथलीट वजन माप में भाग नहीं लेता है या फेल हो जाता है, तो उसे प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा और बिना रैंक के अंतिम स्थान पर रखा जाएगा।

यह भी पढ़े -'उनकी नीयत और काबिलियत तक पर सवाल खड़े करने वालों को जवाब मिल गया', विनेश फोगाट की ऐतिहासिक जीत पर बोले राहुल गांधी

क्या है मामला?

भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि विनेश फोगाट को वजन ज्यादा होने की वजह से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। संघ ने कहा, "भारतीय दल को इस बात का दुख है कि महिला कुश्ती के 50 किलोग्राम वर्ग से विनेश फोगट को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किलोग्राम से कुछ ग्राम अधिक था। इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है। वह मौजूदा प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेगा।"

यह भी पढ़े -विषम परिस्थितियों में लड़कर विनेश ने किया अच्छा प्रदर्शन, बधाई की हकदार बजरंग पुनिया

प्रधानमंत्री मोदी ने कही ये बात

पीएम मोदी ने एक्स पर ल‍िखा- विनेश, आप चैम्पियनों में चैम्पियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज की असफलता दुख देती है। काश मैं शब्दों में उस निराशा को व्यक्त कर पाता जो मैं अनुभव कर रहा हूं। साथ ही, मैं जानता हूं कि आप लचीलेपन की प्रतिमूर्ति हैं। चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। और मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

फाइनल में अमेरिका की इस पहलवान से होना था मुकाबला

फाइनल में विनेश का अमेरिका की सारा एन हिल्डब्रांड से मुकाबला होना था। अमेरिका की इस पहलवान ने टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वे विश्व चैंपियनशिप में दो रजत और दो कांस्य मेडल भी जीत चुकी हैं। यह मुकाबला देर रात 12:30 बजे 8 अगस्त को खेला जाएगा।

Live Updates

  • 7 Aug 2024 11:15 AM GMT

    विनेश फोगाट पर UWW प्रमुख का बयान आया सामने

     विनेश फोगाट डिसक्वालीफाई पर यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) के अध्यक्ष नेनाद लालोविक का बयान सामने आया है। अध्यक्ष नेनाद लालोविक ने कहा- नियम तो नियम होती है। अब इसमें कुछ नहीं किया जा सकता है। 

  • 7 Aug 2024 10:45 AM GMT

    विनेश फोगाट पर पीटी उषा का बयान

     IOA अध्यक्ष पीटी उषा ने निराशा जनक बताया और कहा ये माटी की बेटी है और माटी का ही मेडल है।

  • 7 Aug 2024 10:25 AM GMT

    हर तरह की मदद मुहैया कराई गई-खेल मंत्री

    लोकसभा में खेल मंत्री ने ये भी बताया क‍ि विनेश फोगाट को सरकार की ओर से क‍िस तरह की मदद मुहैया कराईमुहैया कराई गई। मनसुख मंडाव‍िया ने बताया क‍ि सरकार ने उन्‍हें हर संभव मदद दी। उनके ल‍िए पर्सनल स्‍टाफ नियुक्‍त किए। हंगरी के मशहूर कोच वोलेर अकोस और फ‍िज‍ियो अश्व‍िनी पाट‍िल को तैनात किया गया। कई स्‍पारिंग पार्टनर्स, स्‍ट्रेंथ एंड कंडीशन‍िंंग एक्‍सपर्ट को पैसे दिए गए। उधर, सांसद उनकी बात से संतुष्‍ट नहीं हुए। विपक्षी सांसदों ने सरकार से इस मामले को हाई लेवल पर उठाने की मांग की। पूछा-आपने अब तक क्‍या-क्‍या क‍िया बताइए। खेल मंत्री के जवाब से नाराज सांसद सदन से वॉकआउट कर गए। 

  • 7 Aug 2024 10:23 AM GMT

    विनेश पर खेल मंत्री ने संसद में दिया बयान

    मांडविया ने कहा कि विनेश के मामले को लेकर भारतीय ओलंपिक संघ की प्रमुख पीटी ऊषा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की, उचित कदम उठाने का निर्देश दिया।

  • 7 Aug 2024 10:02 AM GMT

    कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष का आया बयान

    संजय सिंह ने एजेंसी से बात करते हुए कहा,'भारत सरकार ने विनेश को पर्सनल कोच, पर्सनल फिजियो और पर्सनल न्यूट्रिशनिस्ट मुहैया कराया था। सारे लोग उनके साथ खेल विलेज में ही हैं। दो दिनों तक वह लड़ीं और उनका वजन एक सा था। लेकिन रात में अचानक उनका वजन कैसे बढ़ गया, इसका जवाब उनके न्यूट्रिशनिस्ट ही दे पाएंगे।' WFI चीफ संजय सिंह ने आगे कहा,'इतनी बढ़िया कुश्ती लड़कर विनेश फाइनल में पहुंचीं, लेकिन यह हमारे देश का दुर्भाग्य है कि वह 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण अयोग्य घोषित हो गईं। WFI इसका लीगल पक्ष देख रहा है। पीटी ऊषा खेल विलेज में पहुंच गई हैं. हम आगे की रणनीति पर विचार कर रहे हैं।'

  • 7 Aug 2024 9:58 AM GMT

    कम से कम रजत पदक दिया जाना चाहिए- दीपेंद्र हुड्डा

    भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक से अयोग्य घोषित किए जाने पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हम उनके स्वर्ण पदक जीतने का इंतजार कर रहे थे। इस खबर से पूरा देश स्तब्ध है। विनेश देश की नजर में चैंपियन थी, हैं और रहेंगी। उन्होंने कड़ी मेहनत की और फाइनल में पहुंचीं थी। कल तीनों मुकाबलों में उसका वजन सही था, इसलिए कम से कम रजत पदक के लिए उसके नाम पर विचार किया जाना चाहिए। भारतीय ओलंपिक संघ को ये बात ओलंपिक संघ के समक्ष रखनी चाहिए।

  • 7 Aug 2024 9:57 AM GMT

    करण भूषण सिंह ने कहा- फेडरेशन करेगा विचार

    भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक से अयोग्य ठहराए जाने पर भाजपा सांसद करण भूषण सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए क्षति है। फेडरेशन इस पर विचार करेगा और देखेगा कि क्या किया जा सकता है। बता दें कि करण भूषण सिंह कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के बेटे हैं। 

  • 7 Aug 2024 9:48 AM GMT

    विनेश के गांव पहुंचे पंबाज सीएम

    विनेश फोगाट के ओलंपिक में अयोग्य घोषित होने के बाद मान फोगाट के परिवार से मुलाकात मिलने पहुंचे हैं।पंबाज सीएम भगवंत मान ने विनेश के गांव पहुंचकर परिवार से मुलाकात की।

  • 7 Aug 2024 9:26 AM GMT

    हरभजन सिंह का भी आया रिएक्शन

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने बड़ा ही दिलचस्प रिएक्शन दिया। बाकियों की तरह भज्जी का भी दिल टूटा है। भज्जी ने अपनी पोस्ट में दिल जीत लेने वाली बात भी लिखी। पूर्व भारतीय स्पिनर ने कहा कि आप (विनेश फोगाट) हमारे लिए गोल्ड मेडल हैं।


  • 7 Aug 2024 9:24 AM GMT

    प्रियंका ने भी किया पोस्ट

    कांग्रेस नेता प्रिंयका गांधी वाड्रा ने भी इस मुद्दे पर दुख प्रकट किया। कांग्रेस नेता ने लिखा- मैंने आपके साहस, आपकी मेहनत और लगन को देखा है। आप ओलम्पिक के दंगल में देश की करोड़ों लड़कियों के सपनों के लिए लड़ रही थीं। आपके शानदार खेल से उन करोड़ों लड़कियों के सपनों को उड़ान मिली है, जो छोटे-छोटे शहरों से आती हैं, तमाम चुनौतियों से जूझते हुए, सिस्टम से लड़ते हुए, विपरीत हालातों को हराकर बड़े मंचों पर पहुंचने की आकांक्षा रखती हैं। आपके शानदार खेल ने पूरे देश को गर्व से भर दिया।


Created On :   7 Aug 2024 6:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story