स्मार्टफोन: भारत में लॉन्च हुआ Motorola का यह अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन, जानिए इसके फीचर्स और कीमत

  • Motorola का यह अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन
  • भारत में लॉन्च हुआ Moto G24 Power
  • महज 8,999 रुपए है स्मार्टफोन की कीमत

Bhaskar Hindi
Update: 2024-01-30 12:57 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Motorola एडवांस फीचर्स वाले अफोर्डेबल हैंडसेट के लिए फेमस है। पिछले साल कंपनी ने एक के बाद एक अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की पूरी सीरीज लॉन्च की थी। इसी कड़ी में कंपनी ने इस साल भारतीय मार्केट में अपना पहला स्मार्टफोन उतारा है। कंपनी ने अपना नया Moto G24 Power महज 8,999 रुपए की अफोर्डेबल प्राइस पर लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन की सेल अगले महीने 7 फरवरी से शुरू हो जाएगी।

Moto G24 Power के वेरिएंट्स

कंपनी का यह स्मार्टफोन 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ 8GB RAM और 128GB स्टोरेज ऑप्शन्स के साथ आता है। कंपनी ने स्मार्टफोन को ग्लेशियर ब्लू और इंक ब्लू दो कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपए और टॉप वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपए है।

Moto G24 Power के फीचर्स

Moto G24 Power में 6.56-इंच का IPS LCD डिसप्ले मिलता है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट और 500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। स्मार्टफोन में 6,000mAh की लंबे समय तक चलने वाली बड़ी बैटरी मिलती है। यह 30W टर्बो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

Moto G24 Power का कैमरा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मार्टफोन Mediatek Helio G85 SoC पर चलता है। कंपनी के इस स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए 50-MP और 2-MP का डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। जबकि फ्रंट में 16-MP का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है।

Tags:    

Similar News