Google- Doodle Today: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का गूगल ने मनाया जश्न, बनाया खास डूडल

  • गूगल ने उंगली पर लगी बैंगनी-काली स्याही को दिखाया
  • लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 8 राज्यों में वोटिंग
  • केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 49 सीटों के लिए वोटिंग

Bhaskar Hindi
Update: 2024-05-20 05:52 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में आज (20 मई 2024, सोमवार) लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के लिए पांचवें चरण का मतदान हो रहा है। जिसके तहत 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 49 सीटों के लिए वोटिंग की जा रही है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के इस त्योहार का जश्न दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल (Google) भी मना रहा है। इस मौके पर गूगल ने खास डूडल (Doodle) बनाया है।

गूगल के आज के डूडल को में कंपनी ने उंगली पर लगी बैंगनी-काली अमिट स्याही को दिखाया है। यहां क्लिक करने पर, Google अपने यूजर्स को नए लोकसभा चुनाव 2024 अपडेट से संबंधित सर्च रिजल्ट दिखाता है।

चुनाव में लगातार बनाए हैं डूडल

बता दें कि, यह पहली बार नहीं है जब गूगल ने इस तरह का डूडल बनाया है। बल्कि इससे पहले भी गूगल ने मतदाता भागीदारी को सुनिश्चित करने डूडल के जरिए चुनाव के इस पर्व को अपने खास अंदाज में मनाया है।

लोकसभा चुनाव चरण 5

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, लोकसभा चुनाव के चार चरणों में कुल मतदान प्रतिशत 66.95% तक पहुंच गया है। वहीं आज पांचवे चरण में 49 सीटों पर मतदान होना है। इनमें महाराष्ट्र की दिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर पूर्व, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई दक्षिण मध्य और मुंबई दक्षिण। यूपी की रायबरेली, अमेठी, लखनऊ, मोहनलालगंज, हमीरपुर, जालौन, झांसी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, फैजाबाद, बाराबंकी, कैसरगंज और गोंडा। बिहार की सारण, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और मधुबनी। ओडिशी की बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलागंरी, कंधमाल और अस्क। झारखंड की चतरा, कोडरम और हजारीबाग। पश्चिम बंगाल की बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलूबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली और आरामबाग। जम्मू कश्मीर की बारामूल और लद्दाख की एक सीट शामिल है।

चुनावी लड़ाई में ये हैं प्रमुख चर्चित चेहरे

इस बार राजनीतिक पार्टी के चर्चित चेहरों में प्रमुख रूप से अमेठी से स्मृति ईरानी, ​​रायबरेली से राहुल गांधी (कांग्रेस), लखनऊ से राजनाथ सिंह (भाजपा), कैसरगंज से करण भूषण सिंह (भाजपा)। वहीं महाराष्ट्र में मुंबई उत्तर से पीयूष गोयल (भाजपा), मुंबई उत्तर मध्य से उज्ज्वल निकम (निर्दलीय), आदि हैं। जबकि, बिहार में सारण से रोहिणी आचार्य (राजद), हाजीपुर से चिराग पासवान (लोजपा) हैं।

Tags:    

Similar News