सुल्तानपुर ज्वैलरी शॉप लूटकांड: उत्तरप्रदेश में मंगेश यादव के बाद अजय यादव का एनकांउटर, अस्पताल में भर्ती

  • 28 अगस्त को सुल्तानपुर में ज्वैलरी शॉप में हुई हुई थी डकैती
  • पुलिस ने अब तक 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया
  • पुलिस ने मंगेश यादव को एनकाउंटर में मार गिराया
  • पुलिस मुठभेड़ में अजय यादव के पैर में लगी गोली

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-20 05:08 GMT

डिजिटल डेस्क, सुल्तानपुर। उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर ज्वैलरी शॉप लूटकांड में शामिल एक और आरोपी अजय यादव की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस  मुठभेड़ में एक लाख के इनामी आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें इससे पहले लूटकांड में शामिल आरोपी मंगेश यादव को पुलिस ने एनकाउंटर कर मार गिराया था। आपको बता दें ज्वैलरी शॉप में 28 अगस्त को ठठेरी बाजार स्थित ज्वैलरी शॉप में कुछ नाकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े डकैती डाली हुई थी। पुलिस ने इस केस में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में अरविंद यादव, दुर्गेश सिंह, विवेक सिंह, अजय यादव और विनय शुक्ला शामिल हैं। भी आरोपियों पर एक -एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने लूटकांड में शामिल बदमाश मंगेश यादव को एनकाउंटर में मार गिराया था।

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों  से 2 किलो 700 ग्राम हीरे जड़ित सोने के आभूषण पुलिस ने बरामद किए। डकैती के दौरान बदमाशों ने बोलेरो गाड़ी का इस्तेमाल किया, पुलिस ने उस  बोलेरो को भी बरामद कर लिया है। बोलेरो का मालिक त्रिभुवन कोरी को पहले ही अरेस्ट हो चुका है। आपको बता दें नाकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े हथियार के दम पर दुकान में मौजूद अन्य लोगों को बंधक बनाकर डकैती को अंजाम दिया था। 

मंगेश यादव एनकाउंटर को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है।पूर्व सीएम यादव ने कहा कि यूपी पुलिस साजिश करने में जुटी है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि मैं ​​​​​​मंगेश के परिवार से मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस साजिश करने और एनकाउंटर करने का काम कर रही है। पुलिस के डर से कोई भी कुछ भी बयान दे सकता है। मंगेश यादव को घर से उठाकर मारा गया था। मैं सच्चाई जानने के लिए उनके परिवार से मिला था।

Tags:    

Similar News