चोरे पर डेढ़ करोड़ हफ्तावसूली का एक और मामला दर्ज

तफ्तीश जारी चोरे पर डेढ़ करोड़ हफ्तावसूली का एक और मामला दर्ज

Bhaskar Hindi
Update: 2023-02-04 09:22 GMT
चोरे पर डेढ़ करोड़ हफ्तावसूली का एक और मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, वर्धा। रामनगर पुलिस थाने में आरोपी मंगेश चोरे पर झूठी खबर चलाकर फरियादी को बदनाम करने तथा डेढ़ करोड़ रुपए की हफ्ता वसूली करने के आरोप में एक और मामला दर्ज हुआ है। मानेवाडा रोड, श्रीनगर नागपुर निवासी फरियादी मंगेश वासुदेव गोरंटीवार द्वारा दर्ज शिकायत पर रामनगर पुलिस ने आरोपी मंगेश चोरे के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू की है। 

जानकारी के अनुसार फरियादी मंगेश गोरंटीवार यह नागपुर के रामदास पेठ मेडीट्रीना इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साइंस में अक्टूबर 2019 से व्यवस्थापक के रूप में कार्यरत हैं। जहां डॉ.समीर पालतेवार और गणेश चक्करवार, नागपुर निवासी दोनों हॉस्पिटल में भागीदार थे। इनमें कुछ मतभेद के चलते न्यायालय में याचिका दाखिल की गई है। बताया गया कि सीताबर्डी, नागपुर के बिल्डींग में मंगेश चोरे का महाराष्ट्र न्यूज 7 चैनल का कार्यालय था। जिसके चलते गणेश चक्करवार और मंगेश चोरे के बीच अच्छे संबंध थे। डॉ.समीर पालतेवार और गणेश चक्करवार के बीच में हॉस्पिटल से संबंधित मतभेद में व्यवस्थापक का कोई लेना देना नहीं था। लेकिन उक्त इंस्टीट्यूट का व्यवस्थापक होने से अपने चैनल पर झूठी खबर चलाई। इससे हो रही बदनामी के चलते फरियादी ने 7 मार्च 2021 को दोपहर 1.30 बजे आर्वी नाका परिसर में मंगेश चोरे से मुलाकात की और चलाए जा रहे खबर को बंद करने के लिए कहा। इसके लिए आरोपी मंगेश चोरे ने उससे डेढ़ करोड़ रुपए हफ्ता वसूली की मांग की तथा रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले मेंं रामनगर पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अागे की छानबीन शुरू की है।

Tags:    

Similar News