सिवनी: भैंसों ने बचाई मालिक की जान, बाघ के हमले में वृद्ध घायल

  • कुरई वन परिक्षेत्र के ग्राम खंडासा की घटना
  • घायल वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
  • ग्रामीणों को जंगल अकेले न जाने की समझाइश दी

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-08 03:23 GMT

डिजिटल डेस्क, कुरई। कुरई वन परिक्षेत्र कुरई के ग्राम खंडासा में रविवार की दोपहर को बाघ के हमले में एक वृद्ध घायल हो गया। खास बात यह रही कि वृद्ध की जान उसकी पालतू भैंसों के कारण बच गई। घायल वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार खंडासा निवासी रामा बोपटे(57) मवेशियों को लेकर जंगल गया था। दोपहर तीन बजे उस पर एक बाघ ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर पास ही चर रही उसकी पालतू भैंसें आ गई जिसके कारण वहां से बाघ भाग गया। घायल अवस्था में ही रामा जंगल से भागकर गांव आया। घायल रामा को कुरई अस्पताल लाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल मेंं भर्ती कराया गया।

इस मामले में परिक्षेत्र अधिकारी परिक्षेत्र अधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि जिस जगह घटना हुई है वहां पर जांच पड़ताल की जाएगी। फिलहाल ग्रामीणों को जंगल अकेले न जाने की समझाइश दी जा रही है।

Tags:    

Similar News