विनेश फोगाट डिसक्वालिफाई: विनेश फोगाट ही नहीं ये खिलाड़ी भी इस वजह से हो चुके हैं डिसक्वालिफाई, फोगाट के घर वालों ने लगाया साजिश का आरोप?

  • निशा दहिया के साथ हुआ था धोखा
  • भारतीय बॉक्सर निशांत देव के साथ भी हुआ धोखा
  • विनेश को बाहर निकालने में साजिश

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-07 13:08 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की दिग्गज महिला पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक्स गेम्स चालू होने से पहले भी कई विवादों में बनी रही। गेम शुरू होने के बाद भी विनेश की मुश्किलें थम नहीं रही। अब एक बार फिर वो विवादों में घिर गई है। विनेश फोगाट के साथ साथ अरबों भारतीय लोगों को आज निराशा हाथ लगी। आपको बता दें महिला पहलवान विनेश फोगाट को 50 किलोग्राम खेल से वजन अधिक होने की वजह से अयोग्य घोषित कर दिया, साथ ही उन्हें ओलंपिक्स से भी बाहर कर दिया। उन्हें वजन ज्यादा होने की वजह से फाइनल मैंच नहीं खेलने दिया। ओलंपिक्स में यह कोई पहला मामला नहीं है जो किसी भारतीय खिलाड़ी को खेल से बाहर करने के दावे किए जा रहे हैं। इससे पहले कई भारतीय खिलाड़ियों के साथ ऐसा हो चुका है।

निशा के साथ हुआ धोखा

बता दें, विनेश फोगाट से पहले एक महिला खिलाड़ी निशा दहिया कुश्ती में भारत के नाम एक मेडल करने वाली थीं। निशा क्वार्टरफाइनल में बड़ी असानी से जीत हासिल करने वाली थीं। इसके बाद वह चोटिल हो गई। उन्हें क्वार्टरफाइल के दूसरे राउंड में हाथ में चोट लग गई थी। जिसके बाद उनका मनोबल टूट गया। और 10 में से 8 राउंड हार गई। इसके बाद भारतीय कुश्ती के राष्ट्रीय कोच वीरेंद्र दहिया ने आरोप लगाया कि उत्तर कोरिया के पहलवान सोल गुम को कॉर्नर से इशारा किया गया था, कि निशा को चोटिल कर दे।

भारतीय बॉक्सर निशांत देव 

भारतीय बॉक्सर निशांत देव के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ था। निशांत अपने क्वार्टरफाइनल में मेक्सिको के बॉक्सर से 2 राउंड में आगे चल रहे थे। लेकिन तीसरे राउंड में जजों ने मेक्सिको के बॉक्सर की जीत घोषित कर दी। 

विनेश को बाहर निकालने में साजिश

पेरिस ओलंपिक्स में 50 किलोग्राम के श्रेणी के फाइनल मैच में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का सामना यूएसए की साराह एन हिल्डेब्रांड से होने वाला था। लेकिन  फोगाट का वजन तय सीमा से 100 ग्राम ज्यादा पाया गया है। कहा जा रहा है कि भारतीय खिलाड़ी के ओर से वजन काबू करने के लिए कुछ समय मांगा गया था, लेकिन उस बात को टाल दिया गया था। इस मामले के बाद उनके परिवार की ओर से एक बयान दिया गया है। उनके परिवार वाले का कहना है कि विनेश को खेल से बाहर साजिश से निकाला गया है।

विनेश के पिता राजपाल फोगाट ने इस पूरे मामले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए एक साजिश बताया। राजपाल ने आगे कहा कि सिर के बाल से भी 100 ग्राम वजन बढ़ जाता है। इतनी सी बात के लिए कौन गेम से बाहर निकालता है? इसके बाद उन्होंने सपोर्ट स्टाफ, भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण और भारत सरकार को भी जिम्मेदार ठहराया है।

Tags:    

Similar News