रेसिपी: हरतालिका तीज के व्रत को क्या खाकर तोड़ें? इस स्वादिष्ट खीर से ले सकती हैं मदद, पहले से ही कर लें तैयारी

  • हरतालिका व्रत को क्या खाकर तोड़ें?
  • मखाने की खीर की सामग्री

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-03 12:52 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हरतालिका तीज का त्योहार आने वाला है। इस दिन का सुहागिन महिलाएं बहुत बेसब्री से इंतजार करती हैं। इस साल तीज 6 सितंबर को मनाया जाएगा। इस दिन सभी महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। लेकिन बहुत सी महिलाओं को ये समझ नहीं आता कि वो क्या खाकर अपना व्रत तोड़ें। अगर आपको भी नहीं समझ आ रहा है कि क्या बनाएं तो आप इस आसान और मजेदार रेसिपी की मदद ले सकती हैं। आज हम आपको बताने वाले हैं मखाने की खीर की आसान सी रेसिपी जिसको आप पहले से ही बनाकर रख सकते हैं। साथ ही आप इससे अपना व्रत तोड़ सकती हैं। 

मखाने की खीर बनाने की सामग्री

2 चम्मच - घी

2 कप - मखाना

1 लीटर - दूध, उबला हुआ

पिस्ता, कटा हुआ

बादाम, भिगोया हुआ और कटा हुआ

किशमिश

1/2 कप चीनी

बादाम पाउडर

केसर, भिगोया हुआ

वीडियो क्रेडिट- Swaad Anusaar

Tags:    

Similar News