रेसिपी: घर पर ही बनाएं पोहे से बना टेस्टी और डिफरेंट नाश्ता

  • पोहे से बनाएं एक अलग तरह की डिश
  • पोहे की टिक्टी बनाने की सामग्री

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-08 14:31 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। नाश्ते में अगर आप भी पोहा खाते-खाते ऊब गए हैं तो आप पोहे की मदद से एक अनोखा नाश्ता तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह नाश्ता बिलकुल आलू की टिक्टी की तरह होता है। पर इसमें आलू नहीं बल्कि पोहे का इस्तेमाल किया जाता है। बारिश के मौसम में आप पकौड़ों के बजाय पोहे की टिक्टी बनाकर आनंद ले सकते हैं। यह बड़ी ही डिफरेंट डिश है जो बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी काफी पसंद आने वाली है। अगर आप भी अपने परिवार को कुछ हटके खिलाना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं पोहे से बने इस टेस्टी नाश्ते को बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत पड़ती है।

यह भी पढ़े -अगर इस मौसम में मोमोज खाने का है मन और बारिश के मौसम में रखना है हाइजीन का ध्यान तो, घर पर ही आसानी से बनाएं मोमोज

सामग्री:

पोहा (चपटा चावल) - 1 कप

प्याज - 1

चुकंदर - 1/2

बेसन - 3 बड़े चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच

गरम मसाला पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच

स्वादानुसार नमक

तलने के लिए तेल

क्रेडिट- Parisha Home Kitchen

Tags:    

Similar News