रेसिपी: हरतालिका तीज का व्रत तोड़ने के बाद खाना चाहती हैं कुछ स्वादिष्ट और हेल्दी, तो बनाएं ये ककड़ी का हलवा, मन हो जाएगा खुश

  • हरतालिका व्रत को ककड़ी के हलवे को खाकर तोड़ें
  • ककड़ी का हलवा बनाने की सामग्री

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-05 09:01 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हरतालिका तीज का व्रत वैवाहिक लोगों के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन महिलाएं बहुत ही खुश होती हैं और अपने पति के लिए व्रत रखती हैं। साथ ही अपने पति की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को यह व्रत रखा जाता है। इस साल हरतालिका तीज का त्योहार 6 सितंबर को मनाया जाएगा। इस व्रत को विवाहित महिलाओं के साथ-साथ अविवाहित कन्याएं भी अपने मन के वर की प्राप्ति के लिए रख सकती हैं। व्रत तोड़ने के बाद कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट खाने का मन होता है। ऐसे में बहुत से लोगों को समझ नहीं आता है कि क्या बनाएं और क्या खाएं। तो परेशान होने की जरूरत बिल्कुल नहीं है। आज हम आपके लिए एक बहुत ही आसान डिश लाए हैं जिसको बनाना बेहद आसान भी है। आज हम आपको ककड़ी के हलवे की रेसिपी बताने वाले हैं जो बहुत ही आसान और बहुत ही टेस्टी है। एक बार जरूर ट्राय करें।

ककड़ी का हलवा बनाने की सामग्री

500 ग्राम ककड़ी

200 ग्राम मलाई

दूध

शक्कर

04 छोटी इलायची

05 बादाम

05 पिस्ता

05 छोटे चम्मच नारियल पाउडर

05 छोटा चम्मच चिरौंजी

05 काजू 

किसमिस

विडियो क्रेडिट- Neeti khare Rasoi

Tags:    

Similar News