रेसिपी: बिना ओवन के बनाएं घर पर ही एकदम मार्केट स्टाइल चीज गार्लिक ब्रेड, टेस्ट बड्स बोलेंगे थैंक्यू!

  • घर पर बनाएं बिना ओवन की चीज गार्लिक ब्रेड
  • चीज गार्लिक ब्रेड की सामग्री

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-26 13:08 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बच्चे एक तरह का नाश्ता खा-खाकर बोर जाते हैं। ऐसे में हमें समझ नहीं आता कि उनके लिए हर रोज क्या नया बनाएं। अगर आप भी हमेशा इसी चीज को लेकर परेशान रहते हैं तो अब परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए चीजी रेसिपी लेकर आए हैं जो बच्चों के साथ बड़ों का भी दिल जीत लेगी। हम अक्सर बाहर जाकर चीज गार्लिक ब्रेड खाते हैं, लेकिन आप इस डिश को बड़ी ही आसानी से घर पर ही बना सकते हैं। बाजार की चीज गार्लिक ब्रेड बड़े ही अनहाइजेनिक तरह से बनाई जाती है जिससे फूड पॉइजनिंग भी हो सकती है। अगर आपके बच्चों को चीज गार्लिक ब्रेड खिलानी ही है तो आप इसे घर पर ही बनाएं। आप इस नाश्ते को कभी भी खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं चीज गार्लिक ब्रेड बनाने की पूरी विधि वो भी बिना ओवन के।

चीज गार्लिक ब्रेड बनाने की सामग्री

बर्गर बन - 3 (1 से 5 ब्रेड बनती हैं)

मक्खन - 100 ग्राम

लहसुन - 20 छोटी कलियाँ

धनिया - 1 बड़ा चम्मच

चेडर चीज़ - 1/2 कप

मोत्ज़ारेला चीज़ - 1/2 कप

नमक - स्वाद हिसाब से

चिली फ्लेक्स, ऑरेगैनो और धनिया - सजाने के लिए

वीडियो क्रेडिट- CookingShooking Hindi

Tags:    

Similar News