लोकसभा चुनाव 2024: उत्तरप्रदेश में चला समाजवादी पार्टी की साइकिल का जादू, बीजेपी का कमल नहीं कर पाया कमाल

  • इंडिया ब्लॉक में सपा -कांग्रेस
  • रायबरेली से राहुल गांधी आगे
  • अमेठी से स्मृति ईरानी पीछे

Bhaskar Hindi
Update: 2024-06-04 07:06 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के मतों की गिनती जारी है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश में चुनावी रूझानों ने सियासत की हवा पलटने के संकेत दे दिए है। यहां इंडिया गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने बीजेपी के वर्चस्व को कम कर दिया है। जिस तरह के रूझान आ रहे है उनमें बीजेपी लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों से काफी पीछे होते दिखाई दे रही है। सपा ने काफी बढ़त बनाई है। वहीं बहुजन समाज पार्टी एक भी सीट पर आगे नहीं चल रही है। जबकि आजाद समाज पार्टी कांशीराम के उम्मीदवार चंद्रशेखर 50 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे है। बीजेपी के पिछड़ते चुनावी नतीजों से उत्तरप्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की कुर्सी पर सवाल उठना शुरु हो गए है?  नतीजे शाम तक साफ हो पाएंगे।

आगरा से भारतीय जनता पार्टी के  प्रो. एस.पी. सिंह बघेल 222527 वोटों से आगे ,समाजवादी पार्टी के सुरेश चंद कर्दम पीछे चल रहे है। 

अलीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के सतीश कुमार गौतम 20826 मतों ले आगे चल रहे है। समाजवादी पार्टी के बिजेन्द्र सिंह दूसरे नंबर पर चल रहा है।  

अमेठी से कांग्रेस के  किशोरी लाल 159240 वोटों से आगे चल रहे है। भारतीय जनता पार्टी की  स्मृति इरानी पीछे चल रही है। 

आज़मगढ़ से समाजवादी पार्टी के धर्मेन्‍द्र यादव 147755 मतों से आगे चल रहे है। भारतीय जनता पार्टी के दिनेश लाल यादव ’’निरहुआ‘‘पीछे चल रहे है।

बलिया से समाजवादी पार्टी के सनातन पाण्डेय 31675 मतों से आगे , भारतीय जनता पार्टी के नीरज शेखर पीछे।

बस्ती से समाजवादी पार्टी के राम प्रसाद चौधरी 97635 के वोटों से आगे, भारतीय जनता पार्टी के  हरीश चन्द्र उर्फ हरीश द्विवेदी पीछे

बुलन्‍दशहर से  भारतीय जनता पार्टी के डॉ. भोला सिंह 275134 मतों से आगे ,इंडियन नेशनल काँग्रेस के शिवराम पीछे

एटा से भारतीय जनता पार्टी के राजवीर सिंह 17302 से आगे, समाजवादी पार्टी के देवेश शाक्य

इटावा से समाजवादी पार्टी के जितेन्द्र कुमार दोहरे 63468 आगे, भारतीय जनता पार्टी के डॉ राम शंकर कठेरिया पीछे

गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के अफजाल अंसारी से 122094 आगे,भारतीय जनता पार्टी के पारस नाथ राय पीछे

जौनपुर से समाजवादी पार्टी के बाबू सिंह कुशवाहा 61942 आगे, भारतीय जनता पार्टी के कृपाशंकर सिंह पीछे

कैराना से समाजवादी पार्टी के इकरा चौधरी 68885 मतों से आगे, बीजेपी के प्रदीप कुमार पीछे 

कन्नौज  से  समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव 167666 से आगे ,भारतीय जनता पार्टी के सुब्रात पाठक पीछे  

खीरी से समाजवादी पार्टी उत्कर्ष वर्मा ‘मधुर‘ 33323 मतों से आगे, भारतीय जनता पार्टी के अजय कुमार पीछे

लखनऊ से भारतीय जनता पार्टी के राज नाथ सिंह 69055 मतों से आगे, समाजवादी पार्टी के रविदास मेहरोत्रा पीछे

मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की डिम्पल यादव 221639 मतों से आगे, भारतीय जनता पार्टी के जयवीर सिंह पीछे

मथुरा से भारतीय जनता पार्टी की हेमामालिनी धर्मेन्द्र देओल 153553 मतों से आगे,इंडियन नेशनल काँग्रेस के मुकेश धनगर आगे

मेरठ से भारतीय जनता पार्टी अरूण गोविल  9773 वोटों से आगे, समाजवादी पार्टी की सुनीता वर्मा पीछे

मिर्जापुर से अपना दल (सोनेलाल) की अनुप्रिया पटेल 44904 आगे, समाजवादी पार्टी के रमेश चन्द बिन्द पीछे

मुजफ्फरनगर से समाजवादी पार्टी के  हरेन्द्र सिंह मलिक 30174 मतों से आगे,भारतीय जनता पार्टी के संजीव कुमार बालियान पीछे

नगीना से आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के चन्द्रशेखर 152061 मतों से आगे,भारतीय जनता पार्टी के  ओम कुमार पीछे

राय बरेली से काँग्रेस के राहुल गांधी 388742 मतों से आगे,भारतीय जनता पार्टी के दिनेश प्रताप सिंह पीछे

सहारनपुर से काँग्रेस के इमरान मसूद 76492 मतों से आगे,भारतीय जनता पार्टी के राघव लखनपाल पीछे

वाराणसी से भारतीय जनता पार्टी के नरेन्द्र मोदी 152513 मतों से आगे,काँग्रेस के अजय राय पीछे

Tags:    

Similar News