मतदाता एवं कार्यकर्ता अभिनंदन रैली: जनता के अटूट विश्वास से तीसरी बार बनीं भाजपा की सरकार:बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सांसद शर्मा

  • मतदाता आभार एवं कार्यकर्ता अभिनंदन रैली को किया संबोधित
  • खजुराहो में दूसरी बार रिकार्ड मतों से मिली जीत
  • जिन बूथों में हम हारे वहां पर जीत के लिए काम करेंगे-शर्मा

Bhaskar Hindi
Update: 2024-06-30 07:58 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अपने संसदीय क्षेत्र खजुराहो में दूसरी बार रिकार्ड मतों से मिली जीत के बाद विधानसभा स्तर पर मतदाताओं का आभार जताते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं का अभिनंदन कर रहे हैं। इसी क्रम में आज मतदाता अभिनंदन एवं कार्यकर्ता अभिनंदन रैली का आयोजन पन्ना विधानसभा क्षेत्र में किया गया। जिला मुख्यालय पन्ना स्थित मण्डी प्रांगण में आयोजित रैली में सांसद विष्णुदत्त शर्मा द्वारा पार्टी के कार्यक्र्ताओं को संबोधित किया गया।

आयोजित रैली में सांसद  शर्मा ने कहा कि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और जनता के भाजपा के प्रति अटूट विश्वास से केन्द्र में भाजपा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनीं हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति देश की जनता का पक्का भरोसा है। देश की जनता प्रधानमंत्री  मोदी और भाजपा के साथ है। सांसद शर्मा ने कहा कि लोकसभा के चुनाव में मध्य प्रदेश में भाजपा ने सभी 29 लोकसभा क्षेत्रों मेें से 29 पर ऐतिहासिक जीत हांसिल की है और प्रदेश में भाजपा को मिली इस ऐतिहासिक जीत की चर्चायें पूरे देशभर में हैं।

खजुराहो संसदीय क्षेत्र से दूसरी बार क्षेत्र की जनता ने उन्हें जिस विश्वास के साथ चुना है। उसकी परिणति यह है कि हिन्दुस्तान में सर्वाधिक मतों से जीतने वाले सांसदों के क्रम में सातवें क्रम पर खजुराहो संसदीय क्षेत्र का नाम शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि वह विश्वास दिलाते हैं कि सभी के सुख-दुख में साथ रहकर काम करेंगे और पूरे क्षेत्र को एक परिवार मानकर काम करेंगे। सांसद शर्मा ने कहा कि खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में भाजपा को 68 प्रतिशत मत मिले हैं। मतदान प्रतिशत कम होने के बाद भी वोट शेयरिंग में देश के दस चुनिंदा सांसदों में खजुराहो लोकसभा क्षेत्र का सातवां स्थान है। यह उपलब्धि मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं की मेहनत से 29 लोकसभा सीटों में ऐतिहासिक विजय मिली है। छिंदवाडा को लेकर कहा जाता था कि वहां तो राह आसान नहीं लेकिन मुझे अपने कार्यकर्ताओं की लगन, मेहनत व संगठन की क्षमता पर पूरा भरोसा था। मैं हमेशा कहता था कि इस बार छिंदवाडा में कमल खिलेगा और वहां की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति विश्वास जताते हुए भाजपा को एक लाख 14 हजार से अधिक मतों से विजयी बनाया है।

जिन बूथों में हम हारे वहां पर जीत के लिए काम करेंगे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है। यहां हार की भी समीक्षा होती है और जीत की भी समीक्षा होती है। मध्यप्रदेश से लोकसभा चुनाव की समीक्षा की है। प्रदेश के 80 प्रतिशत बूथों पर भाजपा को इस लोकसभा चुनाव में विजय मिली है। भाजपा जिन 20 प्रतिशत बूथों पर चुनाव नहीं जीत सकी कई बूथों में तो बहुत कम अंतर से हार हुई है। उन सभी बूथों में हमें और कार्य करना है कि आने वाले चुनावों में उन बूथों पर चुनाव जीतना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने भाजपा और मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया है उसका ऋण नहीं चुकाया जा सकता। प्रधानमंत्री जल्द ही केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास करने आने वाले हैं। इस परियोजना से समूचे बुंदेलखंड में पानी की समस्या दूर होगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सतानंद गौतम, विधायक प्रतिनिधि विष्णु पाण्डेय, उमेश शुक्ला, रामअवतार पाठक, रविराज यादव, विवेक मिश्रा, अंकुर त्रिवेदी, कमल लालवानी, कैलाश गुप्ता, पूनम यादव, गोविन्द कुशवाहा, कौशल किशोर लोधी, आशुतोष मेहदेले, ऊषा सोनी, जयप्रकाश चतुर्वेदी, मीना राजे परमार, नपा अध्यक्ष मीना पाण्डेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष यादव, नपा उपाध्यक्ष आशा गुप्ता, सीता गुप्ता, रामरती मोहन यादव, धर्मेन्द्र पाण्डेय, आशीष तिवारी, रामायण लोधी, धीरेन्द्र वाजपेयी, विष्णु प्रताप सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सतानंद गौतम द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र कुशवाहा द्वारा किया गया। 

Tags:    

Similar News