केजरीवाल की जगह: दिल्ली की सीएम बनने जा रही आतिशी का सरनेम से लेकर जाति और धर्म के विवादों से पुराना नाता

  • आप की 43 वर्षीय युवा नेता आतिशी बनेगी दिल्ली की नई सीएम
  • आतिशी ने सिंह, मार्लेना,मार्लेना सिंह सरनेम का इस्तेमाल किया
  • मौजूदा वक्त में वे कोई भी सरनेम नहीं लगाती

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-17 11:18 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की सियासी कुर्सी पर अरविंद केजरीवाल की जगह आप की 43 वर्षीय युवा नेता आतिशी विराजमान होगी। केजरीवाल सरकार में आतिशी के पास सबसे अधिक विभाग हैं। सरल सौम्य और शांत छवि की आतिशी का कई विवादों से नाता रहा है। फिर चाहे ये विवाद पारिवारिक हो या आतिशी की जाति को लेकर। दिल्लीवसियों और आप समर्थकों कार्यकर्ताओं के बीच खूब पसंद की जाने वाली आतिशी का नाता जाति और धर्म के विवादों से भी जुड़ा है। हालांकि ये उनका निजी मामला रहा है। लेकिन इनकी वजह से आतिशी एक समय में खूब सुर्खियों में बनी रही।

आपको बता दें आतिशी के नाम और नाम के पीछे लगने वाले सरनेम समय समय पर बदलते रहे है। आतिशी मार्लिना,आतिशी मार्लेना सिंह,आतिशी सिंह और फिर आतिशी शामिल हैं। इनके पीछे की वजह तलाशने पर पता चला कि उन्होंने मार्लेना सरनेम अपने माता पिता के लेफ्टिस्ट होने की वजह से चुना। ये उन्होंने मार्क्सवाद और लेनिन से लिया। उनके पिता और पति सिंह लगाते है। आतिशी के पिता का नाम विजय सिंह और पति का नाम प्रवीण सिंह है। चुनाव के दौरान बीजेपी ने मार्लेना सरनेम की वजह से ईसाई होने का आरोप लगाया। बीजेपी के ध्रुवीकरण से बचने के लिए आतिशी ने 2018 से मार्लेना लिखना बंद कर दिया। 1981 में दिल्ली में जन्मी आतिशी ने 2019 में मीडिया से कहा था कि वह पंजाबी राजपूत हैं और वे क्षत्रिय है। 

सबसे पहले आतिशी सरनेम में सिंह लिखती। बाद में माता पिता के लेफ्टिस्ट विचारधारा होने के चलते उन्हें मार्लेना सरनेम मिला। बाद में आतिशी की शादी प्रवीण सिंह से हुई। जिसके चलते आतिशी ने मार्लेना सिंह लिखना शुरु किया। इसे भी आतिशी ने अधिक दिनों तक यूज नहीं किया। वर्तमान समय में आतिशी किसी भी प्रकार के सरनेम का इस्तेमाल नहीं करती।

Tags:    

Similar News