राजनीति: मुंबई की सड़कों पर गड्ढों के विरोध में यूथ कांग्रेस ने बीएमसी के खिलाफ छेड़ा अभियान

मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुंबई महानगर पालिका के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वो बीएमसी के खिलाफ 'पेंट' अभियान चला रहे हैं। इसके तहत उन्होंने वर्सोवा वीरा देसाई रोड दिंडोशी, अंधेरी वेस्ट, गोवंडी और दहिसर में गड्ढों पर पेंट कर दिया है।

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-20 14:09 GMT

मुंबई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुंबई महानगर पालिका के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वो बीएमसी के खिलाफ 'पेंट' अभियान चला रहे हैं। इसके तहत उन्होंने वर्सोवा वीरा देसाई रोड दिंडोशी, अंधेरी वेस्ट, गोवंडी और दहिसर में गड्ढों पर पेंट कर दिया है।

अखिलेश यादव ने विकास सड़कों पर #BMC लिखकर एकनाथ शिंदे सरकार का विरोध किया। उन्होंने एक वीडियो जारी कर बीएमसी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सड़कों के गड्ढे भरने के नाम पर बीएमसी के अधिकारियों ने हजारों करोड़ रुपए का घपला किया है।

बीएमसी मुंबई के लोगों के टैक्स का पैसा ठेकेदारों और दलालों के बीच बांट रही है। बीएमसी के अधिकारी जनता के पैसों को लूटने का काम कर रहे हैं। मुंबई की सड़कों को दुरुस्त करने के लिए अब तक हजारों करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। बावजूद इसके सड़कों का गड्ढा भरा नहीं जा सका है।

उन्होंने कहा कि मुंबई यूथ कांग्रेस 'पेंट' अभियान के माध्यम से मुंबई की सड़कों पर हुए गड्ढों को उजागर कर रही है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के विकास को ढूंढ रहे हैं, जो हमें अब तक नहीं मिला है।

अखिलेश यादव ने बीएमसी के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आप जल्दी सुधर जाइए और गड्ढे भरने का काम शुरू करिए। अन्यथा मुंबई युवा कांग्रेस बीएमसी अधिकारियों का घेराव कर उनके खिलाफ आंदोलन करेगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Tags:    

Similar News