जबलपुर में ठेकेदार ने गोली मारकर खुदकुशी की

जबलपुर, 11 जनवरी (आईएएनएस)। जबलपुर नगर निगम के ठेकेदार ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस आत्महत्या की वजह की जांच कर रही है। दूसरी तरफ आत्महत्या की वजह आर्थिक तंगी बताई जा रही है।

Bhaskar Hindi
Update: 2024-01-11 09:13 GMT

जबलपुर, 11 जनवरी (आईएएनएस)। जबलपुर नगर निगम के ठेकेदार ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस आत्महत्या की वजह की जांच कर रही है। दूसरी तरफ आत्महत्या की वजह आर्थिक तंगी बताई जा रही है।

मामला गोहलपुर थाना क्षेत्र के बधाइयां मोहल्ले का है। यहां के भगवान सिंह ठाकुर ने गुरुवार की सुबह लगभग 10.30 बजे अपने कमरे में 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली, जिसमें उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस के हाथ सुसाइड नोट भी लगने की बात कही जा रही है।

भगवान सिंह ठाकुर के परिजनों का कहना है कि वह नगर निगम और रेलवे में ठेकेदारी करते थे, उनका नगर निगम में मई 2023 से लाखों रुपए फंसा हुआ है। नगर निगम में निर्माण कार्य कर चुके हैं। मगर, भुगतान नहीं किया गया है। इसे लेकर वे कई बार नगर निगम के अधिकारियों से मिले। किसी ने उनकी समस्या का निदान नहीं किया।

भगवान सिंह ठाकुर के बेटे हर्ष ने बताया है कि उसकी बड़ी बहन की शादी है और पैसे की जरूरत है। इसी इंतजाम में पिताजी लगे हुए थे। मगर, निगम में जो पैसा रुका है, वह नहीं मिल रहा था। अपनी समस्या उन्होंने घर में भी कई बार बताई।

--आईएएनएस

एसएनपी/एबीएम

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Similar News