राजनीति: चंद्रबाबू नायडू ने एकनाथ शिंदे से की मुलाकात, आंध्र प्रदेश-महाराष्ट्र के विकास पर चर्चा

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से रविवार को मुंबई में मुलाकात की। इस दौरान दोनों राज्यों के विकास को लेकर चर्चा हुई।

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-14 09:04 GMT

मुंबई, 14 जुलाई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से रविवार को मुंबई में मुलाकात की। इस दौरान दोनों राज्यों के विकास को लेकर चर्चा हुई।

सीएम नायडू ने एकनाथ शिंदे के सरकारी आवास 'वर्षा' में उनसे मुलाकात की। दोनों के बीच एक अहम बैठक भी हुई। इस दौरान दोनों राज्यों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने और विकास को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में आंध्र प्रदेश के सांसद और केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू, महाराष्ट्र के लोक निर्माण (सार्वजनिक उद्यम) मंत्री दादाजी भुसे और सांसद श्रीकांत शिंदे भी मौजूद थे।

सीएम शिंदे ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें शेयर की। उन्होंने लिखा, "आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने आज अपनी मुंबई यात्रा के दौरान वर्षा निवास का सद्भावना दौरा किया। इस अवसर पर उनका शॉल और गुलदस्ते से स्वागत किया गया और श्री विठ्ठल रखुमाई की मूर्ति देकर सम्मानित किया गया।"

उन्होंने लिखा, "इस बैठक में मुख्य रूप से दो पड़ोसी राज्यों आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच इस बात पर चर्चा हुई कि किस तरह से आपसी सहयोग बढ़ाकर दोनों का विकास किया जा सकता है। इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू और सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे भी मौजूद रहे।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Similar News