लोकसभा चुनाव 2024: पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में देश ऐतिहासिक फैसलों का बनेगा गवाह विजय सिन्हा

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष पर फिर से निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनादेश दिया है। तीसरी बार वह पीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में देश ऐतिहासिक फैसलों का गवाह बनेगा।

Bhaskar Hindi
Update: 2024-06-06 10:06 GMT

पटना, 6 जून (आईएएनएस)। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष पर फिर से निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनादेश दिया है। तीसरी बार वह पीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में देश ऐतिहासिक फैसलों का गवाह बनेगा।

उन्होंने कहा कि पूरे देश के अंदर विपक्ष के लोगों ने संविधान और आरक्षण को लेकर भ्रम फैलाया, इसके बावजूद देश की जनता ने जनादेश प्रधानमंत्री मोदी को दिया। विपक्ष संविधान को अपमानित करने का काम करता है। इनके नेता संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करते हुए संविधान के विरुद्ध कार्य करते हैं। आज वो संविधान की बात कर रहे हैं? इन लोगों की हालत चोर मचाए शोर वाली बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान इन्होंने एक माहौल बनाने और लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया। उसके बाद भी देश की जनता ने जनादेश प्रधानमंत्री मोदी को दिया। हम बिहार की जनता और देशवासियों का आभार जताते हैं। पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में देश ऐतिहासिक निर्णय का गवाह बनेगा, जिसे देश की जनता महसूस कर रही है।

चुनाव के दौरान सीटों के नुकसान पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि चुनाव के कई पहलू होते हैं। नकारात्मक वातावरण बहुत तेजी से फैलता है, वहीं सकारात्मक वातावरण को पहुंचने में समय लगता है। सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Similar News