राजनीति: कांग्रेस में सोनिया और प्रियंका महिलाओं को सम्मान दिलाने में असमर्थ भाजपा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला के मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी पर टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की पार्टी नेत्रियों ने गहरा रोष जताया है। उनका कहना है कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी महिलाओं को सम्मान दिलाने में असमर्थ रही हैं।

Bhaskar Hindi
Update: 2024-04-04 16:23 GMT

भोपाल, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला के मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी पर टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की पार्टी नेत्रियों ने गहरा रोष जताया है। उनका कहना है कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी महिलाओं को सम्मान दिलाने में असमर्थ रही हैं।

महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य माया नारोलिया एवं पूर्व मंत्री व प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनीस ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी की मानसिकता हमेशा से महिलाओं की विरोधी रही है। कांग्रेस के शासनकाल में महिला अपराध चरम पर रहता है। आज भी देश के जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां महिलाओं का उत्पीड़न अन्य राज्यों की अपेक्षा कई गुना अधिक है।

उन्होंने आगे कहा कि 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा देने वाली कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा महिलाओं के नाम पर सिर्फ राजनीति करती हैं। कांग्रेस नेताओं द्वारा जब भी महिलाओं से अभद्रता या उत्पीड़न किया जाता है, वे भी अपनी पार्टी में महिलाओं को सम्मान नहीं दिला पाती हैं, हमेशा चुप रहती हैं।

उन्होंने जिक्र किया कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने महिलाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और उनके सर्वांगीण विकास के लिए कोई कार्य नहीं किए। यह कृत्य बताता है कि कांग्रेस पार्टी की मानसिकता ही महिला विरोधी रही है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने हमेशा की तरह अब हेमा मालिनी को लेकर जो विवादित बयान दिया है, वह शर्मनाक है। कांग्रेस को इसे लेकर माफी मांगनी चाहिए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Similar News