लोकसभा चुनाव 2024: कोडरमा में भाजपा की अन्नपूर्णा को 'इंडिया' गठबंधन के विनोद सिंह देंगे टक्कर, भाकपा (माले) ने बनाया प्रत्याशी

भाकपा (माले) ने झारखंड की कोडरमा सीट से बगोदर के विधायक विनोद सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। माना जा रहा है कि वह 'इंडिया' गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार होंगे। इस सीट पर उनका मुकाबला भाजपा की प्रत्याशी केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी से होगा।

Bhaskar Hindi
Update: 2024-03-30 10:06 GMT

रांची, 30 मार्च (आईएएनएस)। भाकपा (माले) ने झारखंड की कोडरमा सीट से बगोदर के विधायक विनोद सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। माना जा रहा है कि वह 'इंडिया' गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार होंगे। इस सीट पर उनका मुकाबला भाजपा की प्रत्याशी केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी से होगा।

झारखंड में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के बीच सीटों की शेयरिंग का फिलहाल आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन अब तक जिस फॉर्मूले पर सहमति बनी है, उसके मुताबिक कांग्रेस सात, झामुमो पांच और राजद एवं भाकपा (माले) एक-एक सीट पर अपने प्रत्याशी देगी।

बताया जा रहा है कि इंडिया गठबंधन के दलों के बीच आंतरिक सहमति बनने के बाद ही कोडरमा की सीट पर भाकपा (माले) ने यहां अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया है।

विनोद सिंह वर्तमान में बगोदर इलाके के विधायक हैं। वह भाकपा (माले) के पोलित ब्यूरो के सदस्य हैं। बीएचयू से ललित कला स्नातक और फिल्म निर्माता विनोद अपने पिता महेंद्र सिंह के निधन के बाद 2005 में बगोदर से पहली बार विधायक बने थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Similar News